फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah : We did not horse trade, but Congress bought the whole stables

'हमने कोई हॉर्स ट्रेडिंग नहीं की बल्कि कांग्रेस ने पूरा अस्तबल ही खरीद लिया'

Sun, 20 May 2018 03:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 May 2018 03:29 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah : We did not horse trade, but Congress bought the whole stables

कर्नाटक में शक्ति परीक्षण में भाजपा के विफल होने के बाद सरकार बनाने की तैयारी कर रही कांग्रेस और जदएस के गठजोड़ को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नापाक करार दिया है। उन्होंने इस गठबंधन के लंबा चलने पर संदेह जताते हुए कहा कि पार्टी पर लगे विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शाह ने कहा कि पार्टी ने किसी तरह हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश नहीं की। कांग्रेस ही न सिर्फ हॉर्स ट्रेडिंग में लिप्त रही बल्कि उसने पूरा अस्तबल ही खरीद लिया। 

विज्ञापन


कांग्रेस-जदएस का गठजोड़ नापाक, ज्यादा दिन नहीं चलेगा: शाह 

एक खबरिया टीवी चैनल के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वह राहुल के बयानों को गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने विश्वास जताया कि 2019 का लोकसभा चुनाव में भाजपा 2014 के चुनाव से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया और हम 104 सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी बने। कांग्रेस को जनता ने खारिज किया है लेकिन गांधी के नेतृत्व में पार्टी जदएस के साथ पिछले दरवाजे से सत्ता में घुसने की कोशिश की है। नतीजों से ही जाहिर है कि हमने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस की तरह गलत प्रक्रिया नहीं अपनाई। 
विज्ञापन


गठबंधन सरकार का एकमात्र मकसद भाजपा को सत्ता से दूर रखना

शाह ने कहा कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान जदएस कांग्रेस पर सीधे हमले करती रही। ऐसे में यह गठबंधन किस सिद्धांत पर आधारित माना जाएगा। इसका एकमात्र मकसद तो भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बेदखल करना है। कांग्रेस द्वारा खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए जाने के जवाब में शाह ने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग निश्चित तौर पर गलत है लेकिन कांग्रेस ने तो पूरा अस्तबल ही खरीद लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed