फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah two-day West Bengal visit updates BJP Leaders excited know full program schedule in Hindi

BJP: गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बंगाल दौरे पर, स्थानीय नेता उत्साहित; कहा- अगले साल यहां भाजपा सरकार बनेगी

Sun, 01 Jun 2025 02:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 02:58 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय बंगाल दौरे को लेकर स्थानीय नेताओं में खासा उत्साह है। भाजपा नेताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्री का राज्य दौरा हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग बदलाव के लिए बेताब हैं। 2026 में राज्य में भाजपा सरकार बनाएगी। 
 

विज्ञापन
Amit Shah two-day West Bengal visit updates BJP Leaders excited know full program schedule in Hindi
कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : X@BJP4Bengal

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर रात पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे। जहां नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। शाह के बंगाल दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं में खासा उत्साह दिखा। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्री का बंगाल दौरा हमारे लिए गर्व की बात है। भाजपा 2026 में राज्य में सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर लोग उत्साहित हैं। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। खान ने कहा कि सीएम कभी सही बातें नहीं बोलती हैं। उन्हें कभी नहीं लगता कि कोई और सही हो सकता है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों को बेवकूफ बनाया है और राज्य पुलिस को बदनाम किया है। वह रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का पक्ष लेती हैं और महिलाओं का सम्मान नहीं करतीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: कर्नाटक में प्री-मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 60 दिनों में 71 लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल के लोग बदलाव के लिए बेताब: अग्निमित्रा
शाह के राज्य दौरे पर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बंगाल के लोग बदलाव के लिए बेताब हैं। 2026 बंगाल में भाजपा का होगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी चाहती थीं कि यह सरकार 26/11 हमले के दौरान कांग्रेस की तरह बदला न ले, लेकिन पीएम मोदी की सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया। 

शाह की दहाड़ से सीएम आवास में आएगा भूचाल: मजूमदार
बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि जब अमित शाह यहां से दहाड़ेंगे, तो सीएम आवास में भूचाल आ जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम के दौरे के बाद सीएम बौखला गई हैं। वह जल्द चुनाव की मांग कर रही हैं। मुझे लगता है कि वह थक गई हैं। मजूमदार ने कहा कि उन्हें लगता है कि अगर जल्द चुनाव हुए, तो वह जल्दी पद से मुक्त हो जाएंगी। बंगाल के लोगों को यह समझना चाहिए कि अगर भाजपा सरकार सत्ता में नहीं आई, तो मुर्शिदाबाद जैसी घटनाएं होती रहेंगी। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की महिलाओं का अपमान किया है। आने वाले चुनाव में महिलाएं उन्हें इसका जवाब देंगी।


ये भी पढ़ें: Karnataka: 'हेट स्पीट और सट्टेबाजी के खिलाफ कानून बनाने पर विचार', समीक्षा बैठक में बोले सीएम सिद्धारमैया

सीएम ममता ने बंगाल की करोड़ों महिलाओं का किया अपमान
राज्य भाजपा अध्यक्ष मजूमदार ने आगे कहा कि अगर ऑपरेशन सिंदूर नहीं होता, तो भी पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह यहां आते, क्योंकि हम एक राष्ट्रीय पार्टी हैं और पश्चिम बंगाल में चुनाव है। उन्होंने सीएम बनर्जी के सिंदूर बेचने वाले बयान को लेकर निशाना साधा। कहा कि सीएम ने 'सिंदूर बेचने' वाले शब्द का इस्तेमाल कर बंगाल की करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है। महिलाएं सम्मान के तौर पर माथे पर सिंदूर लगाती हैं, और हम भी देवी मां की पूजा करते समय सिंदूर लगाते हैं।

टीएमसी के गुंडों की तरह काम कर रही बंगाल पुलिस
मजूमदार ने आगे कहा कि बंगाल पुलिस टीएमसी के गुंडों की तरह काम कर रही है। पुलिस अधिकारियों और कुछ नेताओं ने रिश्वत का इस्तेमाल करके सीएम बनर्जी को खुश किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने पाप किया है और वह पाप शिक्षकों और उनके परिवारों की आंखों से आंसू के रूप में सामने आ रहा है। उन्हें हर आंसू की कीमत चुकानी पड़ेगी। 2026 में, वह सत्ता से बाहर हो जाएंगी और राज्य में राम राज्य होगा, भाजपा सत्ता में आएगी।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed