फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah told that why bjp loss Uttar Pradesh loksabha bypolls

अमित शाह ने स्वीकार किया, इस वजह से हारे उत्तर प्रदेश के उपचुनाव

Sun, 25 Mar 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Mar 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Amit shah told that why bjp loss Uttar Pradesh loksabha bypolls
amit shah

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वीकार किया कि उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में सपा और बसपा की चुनावी रणनीति के कारण हार हुई है। उन्होंने कहा कि एक चुनावी रणनीति के तहत दोनों साथ आ गए जिसकी वजह से बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए शाह ने कहा कि हमने हार के कारणों के विश्लेषण के लिए एक कमेटी का गठन किया है। इसकी रिपोर्ट आने पर, हम उन बिंदुओं पर काम करेंगे। 

विज्ञापन


टीवी चैनल से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि हमे इसलिए हार का सामना करना पड़ा क्योंकि आखिरी वक्त में दोनों (सपा और बसपा) एक साथ आ गए। लेकिन 2019 में यह रणनीति काम नहीं करने वाली है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाता है। लेकिन आम चुनाव में बड़े मुद्दे वरिष्ठ नेताओं को ध्यान में रखा जाता है। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सरल नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2 सीटें जीत जाने पर कांग्रेस सदन में मिठाई बांट रही है लेकिन उपचुनाव में हमने आठ सीटें खोई हैं इस पर चर्चा नहीं हो रही है। कोई यह नहीं ध्यान दे रहा कि हमने विभिन्न पार्टियों से 11 राज्य छीने हैं। दो हफ्ते पहले त्रिपुरा में बड़ी जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


NDA में आई दरार को लेकर भी अमित शाह ने खुलकर बात की। टीडीपी के गठबंधन से अलग होने और शिवसेना की राह अलग होने पर उन्होंने कहा कि साल 2014 में एनडीए 11 पार्टियों के साथ सत्ता में आई थी। एक पार्टी के बाहर हो जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed