फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah told Ananth Kumar to take actions against weak Floor management in Parliament

संसद में BJP के कमजोर फ्लोर प्रबंधन पर अमित शाह नाराज, अपने हाथों में ली कमान

Fri, 05 Jan 2018 10:25 AM IST
संजय मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Jan 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah told Ananth Kumar to take actions against weak Floor management in Parliament
- फोटो : ANI

संसद में भाजपा के कमजोर फ्लोर प्रबंधन को लेकर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार को खरी-खरी सुनाई है। अनंत को खरी-खरी सुनाते हुए शाह ने उन्हें निर्देश दिया कि वे सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही से नदाराद रहने वाले सांसदों के पेंच कसें। दरअसल पार्टी की ओर से व्हिप जारी होने के बावजूद बुधवार को ओबीसी आयोग विधेयक पर सरकार की दोबारा से फजीहत होते-होते बची। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की समझदारी ने सरकार को इस बिल पर फजीहत होने से बचा लिया।

विज्ञापन


लोकसभा में बुधवार को ओबीसी आयोग संशोधन बिल पारित करने के लिए पेश किया गया था। इसपर चर्चा के बाद वोटिंग होनी थी। मगर सदन में सत्ताधारी सदस्यों की संख्या कम थी। इससे पहले पिछले वर्ष राज्यसभा में भी भाजपा सांसदों की गैरहाजिरी की वजह से इस विधेयक में विपक्ष का संशोधन स्वीकार हो गया था। उस संशोधन को दोबारा से अलग कर सरकार ने लोकसभा में संशोधित बिल पेश किया है। जिसपर बुधवार को चर्चा के बाद वोटिंग होनी थी। 
विज्ञापन


सुषमा ने बचाई सरकार की लाज

ओबीसी विधेयक पीएम मोदी का स्वपनिल विधेयक है। पिछले दिनों जब बिल पेश होने के लिए टेबल किया गया तो सरकार की फजीहत होनी तय थी। लेकिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की समझदारी ने यहां लोकसभा में राज्यसभा की तरह फजीहत होने से बचा लिया। कांग्रेस नेता राजीव सातव के बाद भाजपा सांसद गणेश सिहं ने ओबीसी विधेयक पर सत्तापक्ष का पक्ष रखा। इसके बाद वोटिंग होनी थी। तभी तृणमूल के कल्याण बनर्जी ने सिंह के भाषण पर टोका टाकी की। तो स्पीकर ने उन्हें बोलने का मौका थमा दिया। इस बीच सुषमा ने सदन में भाजपा सांसदों की संख्या पर नजर दौड़ाई तो वे कम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नए साल में मोदी-शाह के सामने लोकसभा उपचुनाव, कर्नाटक चुनाव बड़ी चुनौती

उन्होंने राज्य मंत्री गिरिराज सिंह की ओर कुछ लिखकर भिजवाया। बताया जा रहा है कि उन्होंने सिंह को सदन स्थगित कराने का इशारा किया था। कल्याण के संबोधन के बीच ही गिरिराज ने कल्याण पर अक्रामक टिप्पणी की। इस बीच दोनों पक्षों के बीच शोर बढ़ गया। कल्याण ने जहां गिरिराज के आचरण को मंत्री की मर्यादा के खिलाफ बताया तो सत्तापक्ष की ओर से कल्याण के खिलाफ शोर होने लगा। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ने मौका देख सदन की कार्यवाही अगले दिन यानि शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 

शाह ने दी नसीहत, काम न करने वाले सांसद घर जाकर आराम करें

Amit Shah told Ananth Kumar to take actions against weak Floor management in Parliament

ओबीसी विधेयक पर राज्यसभा के बाद लोकसभा में सरकार के फ्लोर प्रबंधकों की कलई खुलने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के तेवर चढ़े हुए हैं। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार को तलब कर उन्हें दो टूक शब्दों में सांसदों को संदेश देने को कहा है। सूत्र बताते हैं कि शाह ने सांसदों को दिए जाने वाले संदेश में अनंत से कहा- जिन सांसदों की रूचि सदन की कार्यवाही में नहीं है, वे घर जाकर आराम करें। शाह की नसीहत के बाद पार्टी के 12 से 14 सांसदों को संसदीय कार्य मंत्री की ओर से संदेश दिए गए हैं।

कर्नाटक से सांसद एवं मोदी सरकार में एक मंत्री ने फोन आने की बात स्वीकार करते हुए कहा है कि येदियुरप्पा की यात्रा उनके क्षेत्र में होने की वजह से वे सदन में उपस्थित नहीं थे। इस आशय की जानकारी उन्होंने पार्टी को दे दी थी। ऐसे ही दो अन्य सांसदों ने भी फ्लोर प्रबंधकों की ओर से फोन आने की बात स्वीकार की है। मगर कुछ सांसद इस कमजोरी के लिए फ्लोर प्रबंधकों को ही जिम्मेदार मान रहे हैं। उचित समय पर सूचना नहीं मिलती है। वैसे सत्ता में आने के बाद से लगातार भाजपा के फ्लोर प्रबंधन की कमी नजर आ रही है।

हर सत्र से पहले पीएम मोदी पार्टी सांसदों से अपील करते हैं कि वे सदन में उपस्थित रहें। मगर मोदी के नसीहत का भी भाजपा सांसदों पर असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। कई मौकों पर सरकार को सांसदों की अनुपस्थिति के वजह से फजीहत झेलनी पड़ी है। अब सांसदों को कसने की कमान खुद भाजपा अध्यक्ष ने अपने हाथों में ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed