फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah statement on Hindi against the federal structure of India says Veerappa Moily

अमित शाह का हिंदी पर बयान भारत के संघीय ढांचे के खिलाफ, वापस लें : वीरप्पा मोइली 

Wed, 18 Sep 2019 06:28 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 18 Sep 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah statement on Hindi against the federal structure of India says Veerappa Moily
वीरप्पा मोइली (फाइल फोटो)

हिंदी को देश की एक समान भाषा बनाने की वकालत करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह को आड़े हाथ लेते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरप्पा मोइली ने बुधवार को कहा कि शाह का बयान भारत के संघीय ढांचे के खिलाफ है और उन्हें देश की एकता के लिए बयान वापस लेना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष शाह ने शनिवार को देश भर के लिए एक समान भाषा की वकालत करते हुए कहा था कि हिंदी वह भाषा है जो सर्वाधिक बोली जाती है और पूरे देश को एक कर सकती है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘एक देश, एक भाषा’, ‘एक देश, एक चुनाव’ जैसे हालिया बयान संघीय ढांचे और भारत के लोकतंत्र के खिलाफ हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह संविधान में दर्ज सिद्धांतों के भी खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, भारत जैसे देश का गृहमंत्री जनता के मन में इस तरह की आशंका कैसे पैदा कर सकता है जो वास्तव में संघीय ढांचे के खिलाफ है। देश की एकता के लिए सबसे अच्छा होगा कि अमित शाह ऐसे बयान वापस ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed