फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah slams congress manishankar aiyar for praising jinnah

मणिशंकर के 'जिन्ना' प्रेम पर भड़के अमित शाह, बोले- चुनाव में पाक को शामिल न करे कांग्रेस

Sun, 06 May 2018 05:38 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 06 May 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
 Amit shah slams congress manishankar aiyar for praising jinnah

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस पर टीपू सुल्तान के जरिये निशाना साधा। शाह ने कहा कि कांग्रेस भारत की घरेलू राजनीति में पाकिस्तान को शामिल नहीं करने को कहा।

विज्ञापन


शाह ने ट्वीट में एक स्क्रीनशॉट लगाया जिसमें पाकिस्तान सरकार टीपू सुल्तान को उसकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दे रही है। खबर के अनुसार कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ की। 
विज्ञापन


शाह ने दावा किया, ‘कांग्रेस और पाकिस्तान में गजब की दूरसंवेदन है। शुक्रवार को पाकिस्तान सरकार ने उस टीपू सुल्तान को याद किया जिसकी जयंती कांग्रेस पूरे धूमधाम से मनाती है। शनिवार को मणिशंकर अय्यर ने जिन्ना की तारीफ की है। यह गुजरात का चुनाव है या कर्नाटक का। मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं कि कांग्रेस पाकिस्तान को क्यों शामिल कर लेती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी राज्य के चुनाव में पाकिस्तान का जिक्र हुआ हो। 2014 के बाद से कई राज्य के चुनावों में पाकिस्तान से जुड़ी बातों को मुद्दा बनाकर परोसा जाता रहा है। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान अय्यर ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए 'नीच' शब्द का इस्तेमाल किया था जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed