फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah says, Three lakhs people of SCO countries lost their lives in natural disasters

एससीओ सम्मेलन: शाह ने कहा, 20 साल में तीन लाख लोगों ने गंवाई जान, चक्रवात ने दिखाई तैयारी की झलक

Tue, 05 Nov 2019 07:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 05 Nov 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
Amit shah says, Three lakhs people of SCO countries lost their lives in natural disasters
अमित शाह - फोटो : Social media

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पिछले दो दशक में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में तीन लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें से दो लाख तो भूकंप में ही मारे गए। शहरी भूकंप खोज और बचाव-2019 पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा कि भूकंप के बाद प्रतिक्रियाओं में समन्वय के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रचलित प्रक्रियाओं कह आम समझ तैयार करने और सामूहिक तैयारियों में सुधार के लिए यह बहुत ही मददगार साबित होगा। वर्ष 1996-2015 के दौरान प्राकृतिक आपदाओं में तीन लाख से अधिक लोग मारे गए।

विज्ञापन


भूकंप ने ही दो लाख से अधिक लोगों की जान ले ली। उन्होंने कहा कि एससीओ सदस्यों देशों के साथ संयुक्त अभ्यास समकक्ष टीमों के बीच व्यक्तिगत समझ विकसित करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं में मानवीय मौतों में कमी लाने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एससीओ एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संगठन बनकर उभरा है क्योंकि इसमें वैश्विक जनसंख्या का 40 फीसदी प्रतिनिधित्व है। साथ ही वैश्विक जीडीपी का 22 प्रतिशत और वैश्विक भौगोलिक क्षेत्र का 22 फीसदी हिस्सेदारी इसमें है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एससीओ देशों के लिए ‘हेल्थ’ मंत्र दिया था जोकि स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, वैकल्पिक ऊर्जा, शिक्षा और संस्कृति, आतंकवाद मुक्त समाज और मानवीय सहयोग के क्षेत्रों में सहयोग के लिए था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में हमारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना लांच की गई थी। हमारे सभी 28 राज्य, नौ केंद्र शासित प्रदेश और 90 फीसदी हमारे जिले अपने आपदा प्रबंधन योजना को पूरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालिया चक्रवात ने दिखाई हमारी तैयारी की झलक

गृह मंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में तीन प्रमुख चक्रवातों से सफलतापूर्वक निपटना दिखाता है कि हम आपदा प्रबंधन में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। 1999 में आए चक्रवात में 10 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे जबकि कुछ महीने पहले ही ओडिशा में आए चक्रवात में 64 लोगों की ही मौत हुई।
 
उन्होंने एससीओ के सदस्य देशों से आए प्रतिनिधियों को गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, दिल्ली के पर्यटक स्थलों और आगरा की सैर करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed