फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister said, Mission 'Sudarshan Chakra' will prove to be a milestone in the direction of targeted

Amit Shah: गृहमंत्री बोले, दुश्मनों पर लक्षित हमले करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा मिशन सुदर्शन चक्र

Fri, 15 Aug 2025 07:30 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 15 Aug 2025 07:30 PM IST
सार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्र के नाम संबोधन को बीते 11 वर्षों की प्रगति, वर्तमान की शक्ति और समृद्ध भारत की रणनीति का रोडमैप बताया है। 

विज्ञापन
Union Home Minister said, Mission 'Sudarshan Chakra' will prove to be a milestone in the direction of targeted
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्र के नाम संबोधन को बीते 11 वर्षों की प्रगति, वर्तमान की शक्ति और समृद्ध भारत की रणनीति का रोडमैप बताया है। शाह ने 'एक्स' पर श्रृंखलाबद्ध पोस्ट में कहा कि चाहे 'ऑपरेशन सिंदूर' से आतंकियों का नाश हो, 'मिशन सुदर्शन चक्र' से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा की योजना या 'हाई-पॉवर्ड डेमोग्राफी मिशन' से घुसपैठिया-मुक्त भारत बनाने का संकल्प, मोदी सरकार देश को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए संकल्पित है। 'सुदर्शन चक्र', दुश्मन पर टार्गेटेड हमले करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।  

विज्ञापन


देश के किसानों के हितों के साथ सरकार की अडिगता का उल्लेख करते हुए, पीएम मोदी ने न्यूक्लियर एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स, ऊर्जा, स्पेस सेक्टर तथा जेट इंजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का भी आह्वान किया। साथ ही, ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ की घोषणा और आने वाली दीपावली पर GST में छूट के बड़े निर्णय देशवासियों का जीवन सुगम बनाएँगे और छोटे उद्यमों को गति प्रदान करेंगे। अमित शाह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोदी जी ने युवाओं को एक बड़ा तोहफा देते हुए ₹1 लाख करोड़ से 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' को लागू करने का आह्वान किया। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15,000 की राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन


इसके साथ ही, जो कंपनियां अधिक रोजगार उत्पन्न करेंगी, उन्हें भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे देश के करीब 3.5 करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा। यह योजना भारतीय युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में और मजबूती से कदम बढ़ाएगी। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार छोटे कारोबारियों को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर सशक्त कदम उठा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल किले की प्राचीर से मोदी जी ने इस दीपावली पर Next Gen GST रिफॉर्म का ऐलान कर देशवासियों को तोहफा दिया। इस रिफॉर्म से न केवल छोटे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा, बल्कि रोजमर्रा की चीजें भी सस्ती होंगी, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा। यह प्रयास भारत के आर्थिक सामर्थ्य को और मजबूत करेगा और विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान देगा।
अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'मिशन सुदर्शन चक्र' लॉन्च करने की ऐतिहासिक घोषणा की। इस मिशन के तहत, 2035 तक देश के महत्त्वपूर्ण स्थलों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और शक्तिशाली वेपन सिस्टम से लैस किया जाएगा। मिशन का उद्देश्य न सिर्फ दुश्मन के हमलों को नष्ट करना, बल्कि सुदर्शन चक्र की तरह प्रभावी पलटवार करना भी होगा। यह कदम राष्ट्र सुरक्षा को अभेद्य बनाने के साथ ही दुश्मनों पर टार्गेटेड हमले करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।


पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के इस ऐतिहासिक संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल के समृद्ध इतिहास और राष्ट्र निर्माण में योगदान की चर्चा कर उन सभी स्वयंसेवकों को नमन किया, जिन्होंने देश की 100 वर्षों की निर्माण यात्रा में अप्रतिम योगदान दिया। गत 100 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सेवा, समर्पण, संगठन और अनुशासन के साथ निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed