{"_id":"641d621de175de5a390bab55","slug":"amit-shah-says-drugs-free-socity-pm-modi-vision-implement-ndps-act-strictly-in-ncb-regional-conference-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: ड्रग्स के तंत्र को नष्ट करने की जरूरत, एनसीबी के क्षेत्रीय सम्मेलन में बोले केंद्रीय गृह मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: ड्रग्स के तंत्र को नष्ट करने की जरूरत, एनसीबी के क्षेत्रीय सम्मेलन में बोले केंद्रीय गृह मंत्री
Fri, 24 Mar 2023 02:47 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:47 PM IST
सार
गृह मंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ देश के सभी विभागों, राजनेताओं को आगे आना होगा। गृह मंत्री ने कहा कि ड्रग्स के तंत्र को तीव्रता से नष्ट करने की जरूरत है। एनडीपीएस के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने की जरूरत है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते अमित शाह
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज बेंगलुरु में नारकोटिक्स ब्यूरो की क्षेत्रीय बैठक में शिरकत की। इस दौरान अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज को नशा मुक्त करने का विजन रखा है और हम उसी पर आगे बढ़ रहे हैं। इसके खिलाफ देश के सभी विभागों, राजनेताओं को आगे आना होगा। गृह मंत्री ने कहा कि ड्रग्स के तंत्र को तीव्रता से नष्ट करने की जरूरत है। एनडीपीएस के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने की जरूरत है। बता दें कि अमित शाह मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर दक्षिणी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।
विज्ञापन
येदियुरप्पा के आवास पर जाकर मिले
आधिकारिक दौरे से इतर गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सुबह के समय भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के आवास पर जाकर नाश्ता किया और उनके साथ बातचीत की। चुनाव आयोग जल्द ही कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। ऐसे में अमित शाह और येदियुरप्पा की इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। दरअसल पार्टी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय करने की प्रक्रिया में है। येदियुरप्पा (80) पार्टी के निर्णय लेने के शीर्ष निकाय संसदीय बोर्ड के सदस्य भी हैं। वह हाल में ‘विजय संकल्प यात्रा’ के तहत राज्य भर के दौरे पर थे। खास बात ये है कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, पार्टी की कर्नाटक के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह और येदियुरप्पा के छोटे बेटे एवं पार्टी की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र भी नाश्ते पर हुई इस बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन