{"_id":"5f1f63f98636271a0e09c382","slug":"amit-shah-says-dr-abdul-kalam-indelible-marks-in-every-field-from-science-to-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ कलाम ने विज्ञान से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में छोड़े अमिट निशान: शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डॉ कलाम ने विज्ञान से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में छोड़े अमिट निशान: शाह
Tue, 28 Jul 2020 05:02 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 28 Jul 2020 05:02 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व राष्ट्रपति व ख्यात वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, डॉ कलाम ने विज्ञान से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में अमिट निशान छोड़े हैं। शाह ने ट्वीट किया, कलाम की ज्ञान की खोज हमारे आत्म निर्भर भारत मिशन को हर दम प्रेरित करती है।
विज्ञापन
शाह के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कलाम को याद करते हुए उन्हें जनता का राष्ट्रपति बताया जिनका जीवन सदा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने ट्वीट किया, पूर्व राष्ट्रपति और देश के मिसाइल मैन को दिल की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। डॉ कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति बने।
विज्ञापन
वैज्ञानिक के तौर पर उन्होंने डीआरडीओ और इसरो के साथ काम किया। भारत के लिए बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने में उनकी प्रमुख भूमिका थी। इसके अलावा भारत के सबसे महत्वपूर्ण परमाणु परीक्षण पोखरण-2 में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। वित्रान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन