फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah says Doubling the income of farmers is the biggest priority of the central government

कर्नाटक में बोले शाह: कांग्रेस पर भरोसा मत करिए, जब बारी आए वैक्सीन लगवाइए

Sun, 17 Jan 2021 08:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Jan 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah says Doubling the income of farmers is the biggest priority of the central government
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बगलकोट में रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर भरोसा मत कीजिए जब बारी आए वैक्सीन लगवाते जाइए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता वैक्सीन पर सवाल उठाते हैं। मैं जानता हूं वे विरोध के अलावा कुछ नहीं कर सकते लेकिन कम से कम प्रयास करने वालों को नहीं रोकें। मैं आपलोगों को भरोसा दिलाता हूं कि भारत में विकसित दोनों टीका पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं, आपने देश में 4 पीढ़ियों तक शासन किया, गरीब महिलाओं के घरों में रसोई गैस क्यों नहीं दी? गरीबों के लिए शौचालय, बिजली, घर, आयुष्मान भारत योजना क्यों नहीं थी? क्योंकि वे गरीबी को दूर नहीं करना चाहते थे।
विज्ञापन


वहीं व्यापार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले हम चीन से खिलौने खरीदते थे, लेकिन अब देश का पहला खिलौना-निर्माण क्लस्टर कोप्पल में बनाया जा रहा है। आप सभी को गर्व होना चाहिए कि भारत भर के बच्चे कोप्पल खिलौने के साथ खेलेंगे और हमें चीन से नहीं खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी और मनमोहन सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आपने 10 साल के शासन में कर्नाटक को क्या दिया? 13 वें वित्त आयोग के तहत राज्य को कितना पैसा दिया गया? मैं आपको बताऊंगा, कांग्रेस ने 88,583 करोड़ रुपये दिए और 14 वें वित्त आयोग के तहत, भाजपा सरकार ने विकास के लिए 2,19,506 करोड़ रुपये दिए।

किसान की आय दोगुनी करना हमारी प्राथमिकताः शाह

अमित शाह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करना केन्द्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और तीन केंद्रीय कृषि कानून उनकी आय में कई गुना वृद्धि सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद से मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए बजट और विभिन्न फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया था।

शाह ने राज्य में इस जिले के केराकलमट्टी गांव में एक कार्यक्रम में कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि अगर केन्द्र सरकार की कोई बड़ी प्राथमिकता है तो वह किसानों की आय को दोगुना करना है। कर्नाटक के मंत्री मुरुगेश आर निरानी की अध्यक्षता वाले समूह एमआरएन की किसान-हितैषी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद शाह ने किसानों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों को गिनाया।

गृह मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाया कि वह किसानों के लिए प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की सहायता और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसे कदम क्यों नहीं उठा सकी। उन्होंने कहा, ‘ऐसा इसलिए है क्योंकि पार्टी (कांग्रेस) की मंशा सही नहीं थी।’

शाह ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के लिए समर्पित सरकार है। केंद्र सरकार जो तीन नए कानून लाई है, जिन्हें कर्नाटक सरकार ने भी पारित किया है ... मैं इसके लिए येदियुरप्पा को बधाई देना चाहता हूं। इनके कारण किसान की आय कई गुना बढ़ जाएगी।’ गौरतलब है कि इन तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान विशेषकर पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि किसान अपनी उपज को एक स्थान पर बेचने के लिए अब मजबूर नहीं है और अपनी फसलों को वैश्विक और भारतीय बाजारों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में कश्मीर में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए के प्रावधानों को निरस्त करने का साहस किसी में नहीं था।

शाह ने कहा, ‘आप लोगों ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और पांच अगस्त, 2019 को उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए हटा दिया और इसे स्थायी रूप से भारत के साथ जोड़ दिया। वहां चुनाव भी खून की एक बूंद बहाए बिना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए है और कश्मीर स्थाई रूप से हमारा बन गया है।’

भारत मोदी सरकार के नेतृत्व में सुरक्षित: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां कहा कि उरी और पुलवामा में आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान में की गई ‘सर्जिकल स्ट्राइक्स’ ने जनता को आश्वस्त किया कि देश की सीमाएं नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार के नेतृत्व में सुरक्षित हैं। 

उन्होंने कहा कि संकल्पबद्ध सरकार ने 2014 और 2019 के बीच उरी और पुलवामा में हुए आतंकी हमलों का कड़ा जवाब दिया था। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने पाकिस्तान के भीतर दो बार ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की और वहां आतंकवादियों का खात्मा किया। वह कर्नाटक में हालिया पंचायत चुनाव में जीते भाजपा उम्मीदवारों का अभिनंदन करने के लिए आयोजित कार्यक्रम ‘जनसेवक समावेश’ में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि ‘सर्जिकल स्ट्राइक्स’ ने जनता को भरोसा दिया कि राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हैं क्योंकि मोदी प्रधानमंत्री हैं और देश में भाजपा की सरकार है। शाह ने कहा कि कुल 5,470 गांवों में से 3,142 गांवों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

उन्होंने शनिवार को शुरू हुए राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के संदर्भ में कहा कि दोनों टीके सुरक्षित हैं और इस कवायद पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed