फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Said that Bharat Ratna to Karpoori Thakur an honour for poor, backward classes

Amit Shah: 'जननायक को भारत रत्न मतलब पिछड़े वर्गों का सम्मान', कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में बोले अमित शाह

Wed, 24 Jan 2024 07:36 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 07:36 PM IST
सार

जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी सूची को संशोधित किया है। राज्यों को अपनी ओबीसी सूची तैयार करने का अधिकार दिया है।

विज्ञापन
Amit Shah Said that Bharat Ratna to Karpoori Thakur an honour for poor, backward classes
अमित शाह-कर्पूरी ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की आज 100वीं जयंती है। मंगलवार को केंद्र सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'भारत रत्न' देने की घोषणा की है। इसी बीच, इसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। जहां एक तरफ तमाम विपक्षी दल ये कह रहे हैं कि उन्हें यह सम्मान पहले ही मिल जाना चाहिए था। वहीं भाजपा में इस एलान को लेकर खासा खुशी दिखाई दे रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला पिछड़े और दलित समुदायों के करोड़ों गरीबों का सम्मान है। ओबीसी के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ओबीसी के विकास के समर्थक रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछड़ों के उत्थान के लिए मोदी सरकार काम कर रही- शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने प्रशासन और शिक्षाविदों में हिंदी को बढ़ावा देने का काम किया था। और वर्तमान की मोदी सरकार नई शिक्षा नीति तहत स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा दे रही है। अमित शाह ने कहा कि पीएम खुद पिछड़े समुदाय से आते हैं। केंद्र सरकार लगातार लोगों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 60 करोड़ लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं दी हैं। मोदी सरकार ने देशभर में 13 करोड़ शौचालय बनवाये हैं। ये सब विकास कार्य गरीबों और वंचितों के लिए काम करने के पीएम मोदी के संकल्प को दर्शाता है।
विज्ञापन


'ओबीसी सूची तैयार करने का अधिकार दिया राज्यों को'
जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी सूची को संशोधित किया है। राज्यों को अपनी ओबीसी सूची तैयार करने का अधिकार दिया है। हमने देश के बड़े-बड़े शैक्षणिक संस्थानों में ओबीसी को आरक्षण दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed