{"_id":"6314e36002f2db4c0b049a1b","slug":"amit-shah-said-some-people-want-to-introduce-medha-patkar-into-gujarat-politics-through-back-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: अमित शाह बोले- पिछले दरवाजे से मेधा पाटकर को गुजरात की राजनीति में प्रवेश कराना चाहते हैं कुछ लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: अमित शाह बोले- पिछले दरवाजे से मेधा पाटकर को गुजरात की राजनीति में प्रवेश कराना चाहते हैं कुछ लोग
Sun, 04 Sep 2022 11:14 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:14 PM IST
सार
महाराष्ट्र: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई पहुंचे। हवाईअड्डे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
अमित शाह का स्वागत करते एकनाथ शिंदे
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों के नेता एक-दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को गुजरात की राजनीति में पिछले दरवाजे से प्रवेश कराने की कोशिश कर रहे हैं।
मेधा पाटकर ने नर्मदा बचाओ आंदोलन के जरिए नर्मदा परियोजना का विरोध किया था। वहीं आम आदमी पार्टी ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में मुंबई की उत्तर पूर्व पर मैदान मैदान में उतारा था।
शाह ने कहा कि नर्मदा परियोजना का विरोध करने वाली मेधा पाटकर को गुजरात की राजनीति में पिछले दरवाजे से प्रवेश कराने के लिए कुछ लोगों ने इन दिनों नई शुरुआत की है। मैं गुजरात के युवाओं से पूछना चाहता हूं कि क्या वे नर्मदा परियोजना के साथ-साथ विकास का विरोध करने वालों को राज्य में घुसने देंगे।
विज्ञापन
'गुजरात का विरोध करने वालों को जगह नहीं'
शाह गुजरात में आयोजित किए जा रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग गुजरात और हमारी जीवन रेखा नर्मदा परियोजना का विरोध करने वाली मेधा पाटक को लाना चाहते हैं और हर संभव मंच पर गुजरात को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, उन्हें यहीं रोक देना चाहिए। गुजरात का विरोध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
'गुजरात के लोगों पर भरोसा, विरोध करने वालों को कभी स्वीकार नहीं करेंगे'
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि उन्हें गुजरात के लोगों पर भरोसा है। जिन लोगों ने राज्य का विरोध किया है, उन्हें वे कभी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात ने पिछले बीस वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में विकास किया है और ऐसे मानदंड स्थापित किए हैं जिन्हें शायद आने वाले दशकों में तोड़ा नहीं जा सकता है।
'गुजरात में हुआ बुनियादी ढांचे का विकास'
शाह ने आगे कहा कि मोदी के नेतृत्व में गुजरात में सड़कों और बंदरगाहों जैसे बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है, चौबीस घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को मजबूत किया गया है।
'खेल की दुनिया में गुजरात ने हासिल किया महत्वपूर्ण स्थान'
केंद्रीय गृहमंत्री ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात ने खेल की दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया और ऐसा कोई खेल नहीं है जिसके लिये राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट आयोजित नहीं किया जा सके।
वह 36वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी गुजरात कर रहा है। इस मौके पर उन्होंने कहा, "मैं पूरे देश के लोगों को बताना चाहूंगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गुजरात ने पिछले एक दशक में खेल के बुनियादी ढांचे के निर्माण में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। ऐसा कोई खेल नहीं बचा है जिसके लिये गुजरात में अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया जा सके।"
सबसे बड़ा स्पोर्ट्स सिटी बनाने वाला शहर होगा अहमदाबाद
उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' के करीब बनने वाली 'स्पोर्टस सिटी' अहमदाबाद को शायद दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम और 'स्पोर्ट्स सिटी' रखने वाला शहर बना देगी।
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के राष्ट्रीय खेलों के 866 करोड़ रूपये के बजट को 2022 में बढ़ाकर 2000 करोड़ रूपये कर दिया।" शाह ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के पदक जीतने की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है जिसमें ओलंपिक और एशियाई खेल शामिल हैं।
गुजरात के बाद मुंबई पहुंचे अमित शाह