{"_id":"5c506a46bdec22737548aa17","slug":"amit-shah-said-priyanka-has-brought-into-politics-to-promote-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने कहा, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रियंका को राजनीति में लाई है कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह ने कहा, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रियंका को राजनीति में लाई है कांग्रेस
Tue, 29 Jan 2019 09:35 PM IST
अमित मंडल
भाषा, अमर उजाला
भाषा, अमर उजाला
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 29 Jan 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
AMIT SHAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजनीति में आने के प्रियंका गांधी के फैसले का उपहास उड़ाते हुए मंगलवार को कहा कि किसी एक परिवार द्वारा चलाई जाने वाली सरकार लोगों की सेवा नहीं कर सकती, बल्कि सिर्फ एक मजबूर सरकार ही दे सकती है।
विज्ञापन
शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस सरकार की भी आलोचना की और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से राज्य में लोकतंत्र बहाल होगा। भाजपा अध्यक्ष ने यहां एक रैली में कहा, लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री चुने जाएंगे। लेकिन पश्चिम बंगाल में चुनाव लोकतंत्र बहाल करने के लिए है।
विज्ञापन
सक्रिय राजनीति में आने के प्रियंका के फैसले का उपहास उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि एक परिवार द्वारा चलाई जाने वाली सरकार लोगों की सेवा नहीं कर सकती, बल्कि यह सिर्फ एक मजबूर सरकार दे सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, संप्रग के शासनकाल में हमने टूजी जैसे बड़े घोटाले देखे थे। अब तीसरा 'जी' (गांधी) भी आ गए हैं, अब हमारे पास प्रियंका जी (गांधी) हैं। फिर घोटाले का आकार क्या होगा? शाह ने कहा, इसलिए अब, वी (कांग्रेस) टू जी और तीसरे जी को शामिल कर कहीं अधिक भ्रष्टाचार करना चाहती है।