{"_id":"63c701b8dd902e1922010057","slug":"amit-shah-said-modi-government-does-not-take-decisions-for-sake-of-popularity-but-welfare-of-the-people-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह बोले- मोदी सरकार लोकप्रियता के लिए नहीं लोगों की भलाई के लिए फैसले लेती है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह बोले- मोदी सरकार लोकप्रियता के लिए नहीं लोगों की भलाई के लिए फैसले लेती है
Wed, 18 Jan 2023 01:44 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 18 Jan 2023 01:44 AM IST
सार
गृहमंत्री ने कहा, आजादी के बाद से देश ने 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखे हैं और इन सभी ने देश के विकास के लिए अपनी क्षमता और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार बेहतरीन प्रयास किए।
विज्ञापन
Amit Shah
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार कोई भी फैसला इसलिए नहीं लेती कि लोग उसे पसंद करेंगे बल्कि इसलिए लेती है कि इससे लोगों का भला होगा। एक अखबार के कार्यक्रम में शाह ने कहा, विचारधारा से इतर किसी भी सरकार का कार्य लोगों की भलाई और उनके कल्याण के लिए ही होना चाहिए। हम जीएसटी लेकर आए और हम जानते थे कि इसका विरोध होगा। हम नकद हस्तांतरण योजना लेकर आए और इसका भी विरोध हुआ। कई मौकों पर कुछ फैसले सख्त लग सकते हैं लेकिन सभी लोगों के कल्याण के लिए थे।
गृहमंत्री ने कहा, आजादी के बाद से देश ने 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखे हैं और इन सभी ने देश के विकास के लिए अपनी क्षमता और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार बेहतरीन प्रयास किए। विचारधारा से हटकर हमें उन्हें श्रेय देना होगा जिन्होंने बढ़िया काम किया, जनता के लिए अच्छे फैसले लिए।
एक्टिविस्ट अच्छा पत्रकार नहीं
शाह ने पत्रकारों के एक्टिविज्म पर भी बात रखी। उन्होंने कहा, जो पत्रकार वस्तुनिष्ठ और निष्पक्ष नहीं है वह अच्छा पत्रकार नहीं हो सकता। एक एक्टिविस्ट कभी पत्रकार नहीं हो सकता और इसी प्रकार पत्रकार एक्टिविस्ट नहीं हो सकता। दोनों अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर हो सकते हैं लेकिन दोनों काम में अच्छे नहीं हो सकते। हालांकि ऐसी प्रवृत्ति हम आजकल कभी-कभी देखते हैं।