फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said distance of hearts is decreasing due to Vibrant Village programs

Vibrant Village: शाह बोले- वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रमों से घट रही दिलों की दूरी, विशेष अतिथियों से की मुलाकात

Fri, 26 Jan 2024 06:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 26 Jan 2024 06:26 AM IST
सार

वाइब्रेंट विलेज के पंच और सरपंच अपने परिवारों के साथ भारत सरकार के विशेष अतिथि के तौर पर कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे। गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर इन विशेष अतिथियों की मेजबानी कर रहा है।

विज्ञापन
Amit Shah said distance of hearts is decreasing due to Vibrant Village programs
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह अमित शाह ने कहा कि सीमावर्ती गांवों और दिल्ली के बीच की दूरी बेशक काफी ज्यादा हो लेकिन वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम दिलों की दूरी घटाने में मददगार साबित हो रहे हैं। शाह ने वाइब्रेंट विलेज के विशेष अतिथियों से मुलाकात के दौरान कहा कि जब तक देश के गांव विकसित नहीं होंगे, तब तक विकसित भारत का निर्माण नहीं हो सकता।

विज्ञापन

वाइब्रेंट विलेज के पंच और सरपंच अपने परिवारों के साथ भारत सरकार के विशेष अतिथि के तौर पर कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे। गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर इन विशेष अतिथियों की मेजबानी कर रहा है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन विशिष्ट अतिथियों के साथ संवाद के दौरान शाह ने कहा कि पीएम मोदी का मानना है सीमा पर स्थित गांव देश का अंतिम नहीं बल्कि प्रथम गांव है। पहले इन सीमावर्ती गांवों में मूलभूत सुविधाएं न होने से यहां से पलायन होता था।

विज्ञापन

गृह मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के तहत अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में 19 सीमावर्ती क्षेत्रों के तीन हजार गांवों को कवर किया जा रहा है और ये कार्यक्रम 10 सालों में पूरे होंगे। योजना के पहले चरण में 662 गावों को कवर किया जा रहा है जिनकी कुल आबादी 1,42,000 है और सरकार इस पर 4800 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांव के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जितना खर्च आजादी के 70 वर्षों में हुआ, उसके दोगुने से भी ज्यादा मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रधानमंत्री संग्रहालय का किया दौरा
सीमावर्ती गांवों से आए विशेष अतिथियों ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया। 27 जनवरी को वे भारत पर्व में भाग लेंगे। इन विशेष अतिथियों को 27 जनवरी को होने वाली एनसीसी कैडेटों की पीएम रैली देखने के लिए भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। शाह ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज के पंच, सरपंच और उनके साथ आए लोग प्रधानमंत्री के मेहमान हैं और उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस मौके पर पृथ्वीविज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू, सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed