फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah's West Bengal tour postponed due to Eid, now waiting for new dates News In Hindi

Amit Shah: ईद के कारण स्थगित हुआ अमित शाह का पश्चिम बंगाल का दौरा, जल्द जारी होगा अब नया शेड्यूल

Sat, 22 Mar 2025 08:11 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 08:11 PM IST
सार

जनवरी के बाद ये दूसरी बार है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल का दौरा स्थगित हो गया है। राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बताया कि ईद के कारण यह दौरा अब स्थगित कर दिया गया है, जिसके बाद अब शाह के बंगाल दौरे को लेकर नए शेड्यूल की प्रतीक्षा की जा रही है। 

विज्ञापन
Amit Shah's West Bengal tour postponed due to Eid, now waiting for new dates News In Hindi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 29 और 30 मार्च को प्रस्तावित पश्चिम बंगाल दौरा आगामी ईद समारोह के कारण स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शनिवार को दी है। सुकांत मजूमदार ने कहा कि शाह का दौरा पहले 29 मार्च को कोलकाता पहुंचने और अगले दिन पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेने का था, लेकिन ईद के कारण यह दौरा अब स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब नई तारीखों पर योजना बन जाएगी, तो इसका जानकारी सभी को दी जाएगी।
विज्ञापन


बंगाल का दूसरा दौरा हुआ स्थगित
बता दें कि यह शाह का इस साल पश्चिम बंगाल का दूसरा दौरा है जो स्थगित हुआ है। जनवरी में भी उनका प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया था। उस दौरान, शाह को 29 जनवरी को पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करना था और लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए संगठनात्मक बैठकें करनी थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Congress: परिसीमन पर जेएसी की बैठक को लेकर शशि थरूर ने दी सलाह, 'इस मामले में ज्यादा बातचीत करने की जरूरत है'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सुक्खू से मिले शाह
इधर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से वर्ष 2023 के मानसून में भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश को हुए भारी नुकसान के लिए मुआवजा जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा बाद आवश्यकता मूल्यांकन वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अभी तक राहत राशि प्रदान नहीं की गई है।  उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पेयजल, सिंचाई योजनाएं, अधोसंरचना, सड़कों और पुलों को भारी क्षति पहुंची थी।

ये भी पढ़ें:- Telangana: 'दक्षिण भारत की आवाज कमजोर करने की साजिश', जनसंख्या परिसीमन पर सीएम रेड्डी ने केंद्र पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों का उपयोग कर जन जीवन सामान्य करने के लिए राहत और पुनर्वास कार्य किए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश हित से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व ओंकार चंद शर्मा उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed