फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Road Show in Ahmedabad BJP 400 seats in lok sabha

Election: ‘पाकिस्तान में घुसकर PM मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत को सुरक्षित बनाया’, अहमदाबाद में बोले शाह

Thu, 18 Apr 2024 10:22 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 18 Apr 2024 10:22 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास और उत्साह का माहौल है। किसान, महिलाएं, गरीब और युवा सभी को पीएम मोदी पर भरोसा है

विज्ञापन
Amit Shah Road Show in Ahmedabad BJP 400 seats in lok sabha
Amit Shah - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण, देश का माहौल बताता है कि हमें 400 सीटें मिलेंगी। यह कहना है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का। गुरुवार को अहमदाबाद में एक रोड शो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार दक्षिण भारत में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। शाह ने दावा किया कि पार्टी गुजरात में सभी 26 सीटों पर बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। रोड शो में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान के अंदर घुसकर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके भारत को सुरक्षित बनाया है। 

विज्ञापन


अब मनमोहन सिंह पीएम नहीं है...
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित करने के लिए काम किया। सोनिया गांधी-मनमोहन सिंह सरकार में, कोई भी पाकिस्तान से देश में घुस आता था और बम विस्फोट कर देता था। आतंकवादियों ने उरी (2016) और पुलवामा (2019) में हमला किया लेकिन उन्हें नहीं पता था कि अब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि नरेंद्र मोदी हैं। कुछ ही दिनों के अंदर हमने पाकिस्तान के अंदर जाकर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की। पीएम मोदी देश को समृद्ध बनाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। पीएम मोदी 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें से पांचवें नंबर पर ले आए। वह अपने तीसरे कार्यकाल में इसे दुनिया में तीसरे नंबर ले आएंगे। 
विज्ञापन


देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास का माहौल
विपक्षी दल कितने सीटों पर जीतेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर हम 400 सीटें जीत रहे हैं तो आप ही कल्पना कर सकते हैं कि फिर कितनी सीटें बचती हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास और उत्साह का माहौल है। किसान, महिलाएं, गरीब और युवा सभी को पीएम मोदी पर भरोसा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्मी से बचने के लिए आप सभी सुबह मतदान करें। शाह ने कहा कि मैं लोगों से देश की सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी को बहुमत देने की अपील करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवामय हुई गांधीनगर की सड़कें
गृह मंत्री शाह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो की शुरुआत बृहस्पतिवार सुबह गांधीनगर के साणंद से की। बाद में उन्होंने कलोल और फिर अहमदाबाद सिटी में आने वाले घाटलोडिया में भी रोड शो किए। यह सभी गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आते हैं। इस दौरान हर जगह सड़कें पूरी तरह भगवामय हो गईं। हर तरफ, भाजपा के झंडे लहराते लोग मौजूद थे। भीड़ ने पूरे उत्साह के साथ अपने सांसद पर फूल भी बरसाए।

गृह मंत्री कल कराएंगे नामांकन
पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म होन के बाद अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन करने वाल शाह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री को दूसरी बार यहां से उम्मीदवार बनाया है। गांधीनगर समेत गुजरात की सभी 26 सीटों पर 7 मई को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 19 अप्रैल ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed