फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah release pm narendra modi educational degree

अमित शाह ने पेश की मोदी की असली डिग्रियां, केजरीवाल पर किए तीखे हमले

Mon, 09 May 2016 07:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 May 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
amit shah release pm narendra modi educational degree

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षिक डिग्रियों पर देश भर में चल रहे बवाल पर आज भाजपा ने उनकी डिग्रियों को सार्वजनिक किया। सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संयुक्त रूप से पीएम की डिग्रियों को सार्वजनिक कर इस मसले पर हो रहे विवाद को विराम देने का प्रयास किया।

विज्ञापन


अमित शाह ने पीएम मोदी की बीए और एमए की डिग्री सार्वजनिक की। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने दिल्ली विवि से बीए और गुजरात विवि से एमए की डिग्री हासिल की है।
विज्ञापन



अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा की बिना सबूत और तथ्यों के पीएम के डिग्री के मसले को लेकर केजरीवाल ने देश के पीएम को बदनाम करने का प्रयास किया। शाह ने कहा कि केजरीवाल ने देश की राजनीति का स्तर गिराया है। अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल देश से माफी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि इस संबध में वे अरविंद केजरीवाल को पत्र भेजेंगे और जवाब मांगेंगे। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने पीएम की शैक्षिक योग्यता पर बोलते हुए कहा कि मोदी 70 के दशक में परीक्षा देने दिल्ली आते थे। उन्होंने बताया कि वे एबीवीपी के कार्यालय में रुककर वे परीक्षा देने जाते थे।


अमित शाह ने दिखाई फर्जी डिग्रीः आप
आम आदमी पार्टी ने अमित शाह द्वारा पेश की गई पीएम की असली डिग्रियों को फर्जी बताया है। आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने कहा कि भाजपा ने पीएम की जो डिग्री सार्वजनिक की है यह वही फर्जी डिग्री है जिसको लेकर सीएम केजरीवाल ने जानकारी मांगी थी। खेतान ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक बार फिर दिल्ली विवि जाने को तैयार है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed