फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah preparation final list of 10 Most Wanted Terrorists in the Valley

मिशन कश्मीर : बड़ी तैयारी में अमित शाह, घाटी में 10 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की सूची फाइनल

Wed, 05 Jun 2019 07:22 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 05 Jun 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah preparation final list of 10 Most Wanted Terrorists in the Valley
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यभार संभालने के बाद से ही ‘मिशन कश्मीर’ मोड में नजर आ रहे हैं। मंगलवार सुबह शुरू हुआ शाह की बैठकों का सिलसिला लंबा चला। इनमें जम्मू-कश्मीर में परिसीमन की तैयारियों से लेकर अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर लंबी चर्चाएं हुई।
विज्ञापन


बैठक के बाद उन्होंने प्रदेश राज्यपाल सतपाल मलिक से फोन पर बात की। बताया जा रहा है कि बैठक में शाह ने गृह सचिव राजीव गौबा और कश्मीर मामलों के अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार के साथ परिसीमन आयोग के गठन संबंधी फैसले लिए। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में परिसीमन करना चाहती है और इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। सरकार जम्मू के प्रतिनिधित्व में असमानता दूर करने के लिए इस दिशा में फौरन बढ़ना चाहती है। इस मसले पर गृह मंत्रालय और राज्यपाल एक-दूसरे के संपर्क में हैं। पिछले हफ्ते शनिवार को प्रदेश के राज्यपाल मलिक ने शाह को कानून व्यवस्था और जमीनी हालात की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों की नई हिट लिस्ट, निशाने पर मोस्ट वॉन्टेड 10 आतंकवादी 

गृह मंत्री शाह की सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर में शीर्ष दस आतंकवादियों की सूची तैयार हो गई है। ये अब सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर होंगे। इसमें हिज्बुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज अहमद नायकू का नाम शामिल है। मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि इनके खिलाफ जल्द ही ऑपरेशन शुरू हो जाएगा। 


यह सूची आईबी, पैरामिलिट्री, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिले इनपुट्स के आधार पर बनाई गई है। इनमें रियाज नायकू उर्फ मोहम्मद बिन कासिम, वसीम अहमद उर्फ ओसामा, मोहम्मद अशरफ खान उर्फ असरफ मौलवी, मेहराजुद्दीन, डॉ. सैफुल्ला उर्फ सैफुल्ला मीर, अरशह उल हक, हाफिज उमर,, जाहिद शेख उर्फ उमर अफगानी, जावेद मट्टू उर्फ फैसल और एजाज अहमद मलिक का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed