फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah PM Modi book Emerency Diaries Protest against Indira Gandhi Gujarat Days MISA arrestees help

शाह ने सुनाए किस्से: युवा मोदी ने इंदिरा की तानाशाही का विरोध किया... 2014 में पीएम बन कांग्रेस को उखाड़ फेंका

Wed, 25 Jun 2025 06:41 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 25 Jun 2025 06:41 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले गुजरात में भी उनके करीबी सहयोगी रहे। अब पीएम मोदी की सरकार में गृह मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे शाह ने करीब पांच दशक पहले की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बताया कि कैसे अब पीएम बन चुके मोदी अपनी युवावस्था में 1975 के आपातकाल के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। जानिए शाह ने पीएम मोदी की किताब के हवाले से क्या कुछ कहा?

विज्ञापन
Amit Shah PM Modi book Emerency Diaries Protest against Indira Gandhi Gujarat Days MISA arrestees help
आपातकाल के 50 साल पर कार्यक्रम में बोलते गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

आपातकाल के 50 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किताब का विमोचन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि पांच दशक पहले कैसे अपनी युवावस्था के दौरान नरेंद्र मोदी ने दमन करने वाली ताकतों के खिलाफ आवाज उठाई। शाह ने इस कार्यक्रम के दौरान बताया कि मोदी ने गुजरात में न केवल आंदोलन की अगुवाई की, बल्कि उन्होंने 19 महीने की चुनौतीपूर्ण अवधि में गरीबों की मदद के लिए भी कड़ा संघर्ष किया।
विज्ञापन


युवा नरेंद्र मोदी ने 19 महीने तक आंदोलन में भाग लिया
आपातकाल के 50 साल पूरे होने के मौके पर आज पीएम मोदी की किताब 'द इमरजेंसी डायरीज: ईयर दैट फोर्ज्ड आवर लीडर्स' का विमोचन हुआ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यह किताब पीएम मोदी की युवावस्था से जुड़ी घटनाओं के बारे में है। आपातकाल लागू किए जाने के समय वे एक युवा कार्यकर्ता थे, जिन्होंने 19 महीने तक आंदोलन में भाग लिया... पीएम मोदी ने मीसा बंदियों के घर जाकर उनके इलाज की व्यवस्था की। उस समय बहुत सारे गुप्त समाचार पत्र प्रकाशित होते थे।
विज्ञापन


शाह बोले- मोदी ने महज 24-25 साल की उम्र में गुजरात में संघर्ष का नेतृत्व किया
शाह ने कहा, पीएम मोदी ने उन समाचार पत्रों को बाजारों, छात्रों और महिलाओं के बीच वितरित किया और 24-25 साल की उम्र में गुजरात में संघर्ष का नेतृत्व किया... इस किताब में संघर्षों की पूरी कहानी है। प्रधानमंत्री मोदी ने साधु, सरदारजी, हिप्पी, अगरबत्ती या अखबार विक्रेता के रूप में जमीन पर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब 25 वर्षीय नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी की तानाशाही का विरोध किया...
आपातकाल लगाने के 50 साल पूरे होने पर भाजपा ने संविधान हत्या दिवस मनाने का एलान किया है। इस मौके पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'देखिए ईश्वरीय न्याय कैसे होता है। एक 25 साल के लड़के (पीएम मोदी) ने इंदिरा गांधी की तानाशाही का विरोध किया...आज, उसी व्यक्ति ने 2014 में उस कारण (कांग्रेस) को उखाड़ फेंका जिसने आपातकाल लगाया था।

देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत कर रहे पीएम मोदी
वंशवाद की राजनीति...तानाशाही के खिलाफ संघर्ष करने वाला युवा अब इस देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत कर रहा है। शाह ने यह टिप्पणी पीएम मोदी की किताब 'द इमरजेंसी डायरीज' को लेकर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed