फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah of China Wang Huning powers President XI Jinping

ये हैं चीन के अमित शाह, जिनकी बनाई रणनीति से बढ़ रही है राष्ट्रपति जिनपिंग की ताकत

Tue, 13 Mar 2018 09:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Mar 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah of China Wang Huning powers President XI Jinping

एक तरफ दुनिया में भारत का कद बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ चीन अपने बदलावों से चौंका रहा है। इधर मोदी-शाह की जोड़ी पर नए भारत का टारगेट है तो चीन की बढ़ती ताकत के पीछे भी एक जोड़ी की इन दिनों खूब चर्चा है। यह जोड़ी है चीन के अमित शाह और वहां के राष्ट्रपति की। जी हां चीन में भी अपनी रणनीति का लोहा मनवा चुके राष्ट्रपति के करीबी वांग हुनिंग की तुलना अमित शाह से की जा रही है। 

विज्ञापन


यहां पीएम नरेंद्र मोदी के लिए जितना अहम अमित शाह हैं, चीन में भी वांग हुनिंग राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए उतना ही अहम हैं। चीन के अमित शाह कहे जाने वाले वांग हुनिंग भी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कुशल रणनीतिज्ञ हैं। जैसे पीएम मोदी के लिए उन्हें चुनाव जिताने और सियासी जमीन तैयार करने के लिए अमित शाह जाने जाते हैं, वैसे ही चीन में वांग हुनिंग राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए यह जिम्मेदारी निभाते हैं।
विज्ञापन


हाल ही में चीन के अंदर एक संवैधानिक परिवर्तन आया है। हाल ही में चीन की संसद ने राष्ट्रपति के लिए महज दो कार्यकाल की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। दो-तिहाई की बहुमत से लिए गए फैसले ने अनिश्चितकाल तक के लिए चीन के राष्ट्रपति का रास्ता साफ कर दिया है। इस फैसले के पीछे भी वांग की रणनीति ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसा क्या करते हैं चीन के ये अमित शाह?

Amit Shah of China Wang Huning powers President XI Jinping

वांग 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना' के दो जनरल सेक्रेटरी जियांग जेमिन और हू जिंताओ के लिए भी उनकी स्पीच लिखने से लेकर रणनीति बना चुके हैं। इसके बाद वांग अब जिनपिंग को दुनिया का सबसे ताकतवर नेता बनाने में लगे हैं। इंस्टिट्यूट ऑफ चायनीज स्टडीज इन दिल्ली के जेबिन के मुताबिक वांग बिल्कुल अमित शाह वाली भूमिका में हैं। वांग चुनावी गणित बैठाने से लेकर जिताऊ फॉर्मूले बनाते हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी अपने अमित शाह यानी वांग हुनिंग की कूटनीति पर पूरा भरोसा रहता है। 

जिनपिंग के कार्यकाल को अनिश्चितकाल तक बढ़ाना हो या चीनी सेना की संख्या को कम कर उसे मजबूत करने की सोच, पीछे वांग ही हैं। राष्ट्रपति शिनपिंग को भी वांग के सुझाव पर फैसला लेने में ज्यादा देरी नहीं होती। पिछले कुछ समय में ही देखें तो चीन कई परियोजनाओं से विकास के दावे ठोक रहा है। भारत में मोदी-शाह की जोड़ी डिजिटल इंडिया, स्मार्ट सिटी, आधार का विस्तार देख रही है तो चीन भी वैश्विक स्तर पर कई परियोजनाओं से अपने को और मजबूत करने में जुटा है। 

'वन बेल्ट वन रोड' OBOR की ही केवल बात करें तो चीन पूरे विश्व को अपने आर्थिक फायदे के लिए जोड़ना चाहता है। यहां तक की दूसरे कई देशों में भी चीन खुद से वहां बंदरगाहों का निर्माण कर अपने व्यापार को बढ़ाना चाहता है। अपने दूरगामी परिणामों से दुनिया में जिनपिंग की ताकत बढ़ाने की सोच वांग की ही है। जिसे राजनीतिक कुशलता से वांग पहले ही भुना चुके हैं। जिनपिंग भी अपने अनिश्चितकाल के कार्यकाल से निश्चिंत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed