फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah meets Uddhav Thackeray, meeting for 2 hours in closed room

शाह से मुलाकात पर नरम पड़े उद्धव पर नहीं सुलझी गठबंधन की गांठ, बंद कमरे में 2 घंटे चली बैठक

Thu, 07 Jun 2018 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Updated Thu, 07 Jun 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah meets Uddhav Thackeray, meeting for 2 hours in closed room
अमित शाह, उद्धव ठाकरे
भाजपा-शिवसेना के बीच गिले शिकवे दूर करने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार की शाम शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ मातोश्री में मैराथन बैठक की। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब सवा दो घंटे से अधिक चर्चा हुई जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। समझा जाता है कि मुलाकात उद्धव के रुख में नरमी आई लेकिन उन्होंने मिलकर अगला लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की। हालांकि, भाजपा इस मुलाकात को बहुत हद तक सफल मान रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शाह से मुलाकात के बाद गठबंधन पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों की मानें तो एकला चलो का नारा दे चुके उद्धव ने शाह से केंद्र और राज्य में शिवसेना की उपेक्षा पर नाराजगी जताई। साथ ही, भाजपा पर महाराष्ट्र में शिवसेना को खत्म करने की कोशिश का भी आरोप लगाया। शाह ने कहा कि शिवसेना सभी गिले-शिकवे भुला कर आगामी चुनाव भाजपा के साथ में लडे़। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राजग में शिवसेना को पूरा सम्मान दिया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शिवसेना की शिकायतों के मुद्दे पर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा कर उसका निवारण करेंगे। 
विज्ञापन


हालांकि उद्धव ने भाजपा के साथ गठबंधन पर पत्ते नहीं खोले। उन्होंने साफ कर दिया कि गठबंधन पर फैसला बाद में होगा। वहीं, भाजपा सूत्रों का कहना है कि शाह पूरी तरह से आश्वस्त होकर मातोश्री से बाहर निकले। वैसे मातोश्री में उद्धव के साथ हुई मीटिंग के बाद दोनों नेताओं की बॉडी लैंग्वेज देख कर यह अंदाजा लगाया गया कि दोनों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई है। मातोश्री जाने से पहले अमित शाह ने कहा था कि भाजपा-शिवसेना 2019 ही नहीं 2024 का भी चुनाव मिल कर लडे़ंगे। माना जा रहा है कि इसका सकारात्मक प्रभाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात फडणवीस के साथ सह्याद्री में मंथन

उद्धव से मिलने के बाद अमित शाह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ सह्याद्री अथितिगृह पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं के साथ उन्होंने देर रात तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। समझा जा रहा है कि इस बैठक में उद्धव से हुई चर्चा पर शाह ने भाजपा नेताओं के साथ मंथन किया। साथ ही, आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी विचार-विमर्श भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed