फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah meets rashtriya swayamsevak sangh leadership

आरएसएस के पदाधिकारियों से मिले अमित शाह, मोदी सरकार के काम पर हुई चर्चा

Tue, 29 May 2018 03:07 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 29 May 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah meets rashtriya swayamsevak sangh leadership

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पांच केंद्रीय मंत्रियों के साथ सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसमें बहु प्रतीक्षित नई शिक्षा नीति और नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न नीतियों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


संघ, उससे जुड़े संगठनों, भाजपा और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच हुई इस समन्वय बैठक की अध्यक्षता संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने की। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों और संघ के सेवा समूह, शिक्षा समूह, सामाजिक समूह तथा विचार समूह के प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की मंत्रणा हुई। 
विज्ञापन


भाजपा की ओर से अध्यक्ष अमित शाह के अलावा उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे, महासचिव राम माधव और संगठन सचिव रामलाल शामिल हुए। 

वहीं सरकार की ओर से इसमें केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, जेपी नड्डा, मेनका गांधी, महेश शर्मा और प्रकाश जावड़ेकर ने हिस्सा लिया। संघ की ओर इसमें सेवा भारती, आरोग्य भारती, राष्ट्रीय सेविका समिति, विद्या भारती, संस्कार भारती समेत कई अन्य के प्रतिनिधि शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed