{"_id":"632c0e49fcd7ee6dbe26bf7f","slug":"amit-shah-meeting-on-pfi-raid-with-officials-including-nsa-home-secy-dg-nia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terror Funding : PFI पर रेड को लेकर अमित शाह ने की बैठक, NSA,गृह सचिव समेत कई अधिकारी रहे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Terror Funding : PFI पर रेड को लेकर अमित शाह ने की बैठक, NSA,गृह सचिव समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
Thu, 22 Sep 2022 01:03 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:03 PM IST
सार
पीएफआई के खिलाफ हुई छापेमारी के मद्देनजर हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण के महानिदेशक दिनकर गुप्ता समेत शीर्ष अधिकारी इस उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
अमित शाह की बैठक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में PFI संगठन के खिलाफ चल रही ED और NIA की छापेमारी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बैठक बुलाई। बैठक में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े परिसरों में की जा रही छापेमारी तथा आतंकवाद के संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण के महानिदेशक दिनकर गुप्ता समेत शीर्ष अधिकारी इस उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। अधिकारियों के मुताबिक शाह ने आतंकवाद के संदिग्धों और पीएफआई के कार्यकर्ताओं के खिलाफ देशभर में की गई कार्रवाई का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि एनआईए की अगुवाई में कई एजेंसियों ने गुरुवार को सुबह 11 राज्यों में एक साथ छापे मारे और देश में आतंकवाद के वित्त पोषण में कथित तौर पर शामिल पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। एनआईए ने इसे ‘अब तक का सबसे बड़ा जांच अभियान’करार दिया है।