UNLF: शांति समझौते के बाद गृह मंत्री ने कही यह बात; CM बोले- पूर्वोत्तर में बदलाव के पीछे मोदी-शाह के प्रयास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छह दशक लंबे सशस्त्र आंदोलन के अंत पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा, यह पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मणिपुर सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है। अब पूर्वोत्तर भारत में युवाओं को बेहतर भविष्य मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शांति समझौते के लिए गृह मंत्रालय पहुंचे लोग
यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) ने केंद्र और मणिपुर सरकार के साथ एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। छह दशक लंबे सशस्त्र आंदोलन के अंत का प्रतीक माना जा रहा समझौता यूएनएलएफ पाम्बेई समूह के सदस्यों की मौजूदगी में हुआ। समझौते के लिए सभी लोग राष्ट्रीय राजधानी में गृह मंत्रालय पहुंचे।
#WATCH | Delhi | A peace agreement was signed with the United National Liberation Front (UNLF) by the Government of India and the Government of Manipur today, marking the end of a six-decade-long armed movement.
Visuals from outside the Ministry of Home Affairs as members of… pic.twitter.com/VCK4qws0aU — ANI (@ANI) November 29, 2023
अमित शाह ने किया पोस्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि 'एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल हुआ!!! पूर्वोत्तर में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए मोदी सरकार के अथक प्रयासों ने पूर्ति का एक नया अध्याय जोड़ा है क्योंकि यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) ने आज एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। मणिपुर का सबसे पुराना सशस्त्र समूह यूएनएलएफ हिंसा को त्यागने और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए सहमत हो गया है। मैं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनका स्वागत करता हूं और शांति और प्रगति के पथ पर उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'
मणिपुर की जनजातीय आबादी#WATCH | Union Home Minister Amit Shah tweets, "A historic milestone achieved!!! Modi govt’s relentless efforts to establish permanent peace in the Northeast have added a new chapter of fulfilment as the United National Liberation Front (UNLF) signed a peace agreement, today in… pic.twitter.com/DjwyBhkf3w
— ANI (@ANI) November 29, 2023
इस साल मैतई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलो में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए थे, जिसके बाद से राज्य में भड़की हिंसा में 180 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। मैतई राज्य की आबादी का 53 फीसदी हिस्सा हैं और उनमें से अधिकांश इंफाल घाटी में रहते हैं। जबकि नागा और कुकी समेत अन्य आदिवासी आबादी का 40 फीसदी हैं, जो खासतौर पर राज्य के पहाड़ी जिलों में रहते हैं।
मणिपुर सरकार का बयान
समझौते के बाद मणिपुर की भाजपा सरकार के मुखिया सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, विपक्ष कुछ भी कह सकता है, वे इसी काम के लिए विपक्ष में हैं। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार काम करती है।मणिपुर सरकार वही काम कर भी रही है। उन्होंने कहा कि 70 साल बाद हालात के बदलाव में प्रधानमंत्री के प्रभाव का जिक्र करते हुए सीएम बीरेन सिंह ने कहा, पीएम मोदी ने जो जादू किया है, वह उसकी सराहना करना चाहते हैं।
#WATCH | Delhi | After United National Liberation Front (UNLF) signed a peace agreement with the Government of India, Manipur CM N Biren Singh says, "Opposition can say anything, they are in the Opposition for the same. We work and we are working. What magic did PM Modi weave… pic.twitter.com/0COYwmbPLd
— ANI (@ANI) November 29, 2023
UNLF के साथ समझौता पूर्वोत्तर में बदलाव का नतीजा
उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने पूर्वोत्तर में जो विश्वास कायम करने का काम किया। प्रदेश के विकास के प्रति उन्होंने जो चिंता दिखाई, UNLF के साथ हुआ समझौता उसी का परिणाम है। बीरेन सिंह का दावा है कि पीएम मोदी के केंद्रीय सत्ता में आने के बाद पूर्वोत्तर, खासकर मणिपुर में बदलाव आए...सरकार के प्रति जनता के आत्मविश्वास के कारण ही आज शांति बहाल हो रही है।
#WATCH | Delhi | On the United National Liberation Front (UNLF) signing a peace agreement with the Government of India, Manipur CM N Biren Singh says, "The confidence BJP Government built in the northeast, the care it showed there - this is a result of that. The change that… pic.twitter.com/GMcUhA3eRe
— ANI (@ANI) November 29, 2023
मोदी-शाह बधाई के पात्र
सीएम बीरेन सिंह के अनुसार, यूएनएलएफ के साथ शांति वार्ता के प्रयास वर्षों से किये जा रहे थे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आज मणिपुर सरकार, भारत सरकार और यूएनलएफ के बीच हस्ताक्षर पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
#WATCH | Delhi | On the United National Liberation Front (UNLF) signing a peace agreement with the Government of India, Manipur CM N Biren Singh says, "...Efforts for peace talks were being made for years but without any success. This signing happened today under the leadership… pic.twitter.com/Jf6AH6d4jl
— ANI (@ANI) November 29, 2023
उग्रवाद छोड़ शांति का रास्ता चुनेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में शांति बहाली के लिए कड़ी मेहनत की। यूएनएलएफ के कैडर शांति मार्ग पर चलने के लिए सहमत हुए हैं। उनके फैसले के लिए वह संगठन के सदस्यों की भी सराहना करते हैं। बीरेन सिंह के मुताबिक उन्हें पूरी उम्मीद है कि राज्य में उग्रवादी और हथियार उठाने वाले और लोग भी शांति का रास्ता चुनेंगे।