फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah inaugurates lays foundation stone of various projects Kulai RF Village Ground in Dhalai Tripura

Tripura: केंद्र सरकार की त्रिपुरा को 668.39 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात; शाह ने कांग्रेस-माकपा को घेरा

Sun, 22 Dec 2024 02:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 22 Dec 2024 02:14 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि CPI(M) ने त्रिपुरा में 35 साल तक शासन किया और कांग्रेस ने भी कई वर्षों तक राज्य पर शासन किया, लेकिन उन्होंने कभी ब्रू-रियांग समुदाय के लोगों की दुर्दशा के बारे में चिंता नहीं की।

विज्ञापन
Amit Shah inaugurates lays foundation stone of various projects Kulai RF Village Ground in Dhalai Tripura
Amit Shah - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में धलाई जिले के कुलाई RF विलेज ग्राउंड में 668.39 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्रू-रियांग समुदाय के लोग बहुत प्रतिकूल परिस्थितियों में रह रहे थे। उनके पास पानी, बिजली, शौचालय की सुविधा नहीं थी। CPI(M) ने त्रिपुरा में 35 साल तक शासन किया और कांग्रेस ने भी कई वर्षों तक राज्य पर शासन किया, लेकिन उन्होंने कभी ब्रू-रियांग समुदाय के लोगों की दुर्दशा के बारे में चिंता नहीं की। त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने 40,000 लोगों को बसाया और शिक्षा, स्वच्छ पानी की बेहतरीन व्यवस्था की।

विज्ञापन

 

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने शनिवार को त्रिपुरा के आदिवासी लोगों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसे लेकर मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बताया कि यह बैठक गृह मंत्री शाह की दो दिवसीय त्रिपुरा यात्रा के दौरान हुई, जिसमें उन्होंने उत्तर पूर्व परिषद की 72वीं पूर्ण बैठक में भी भाग लिया। यह पहली बार है जब टीटीएडीसी प्रतिनिधिमंडल ने मार्च में 'टिप्रासा समझौते' पर हस्ताक्षर के बाद मुख्यमंत्री की उपस्थिति में केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासी लोगों के उत्थान और सशक्तिकरण पर चर्चा
मुख्यमंत्री साहा ने फेसबुक पर लिखा, 'आज अगरतला में अमित शाह की अध्यक्षता में टीएएडीसी के नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।' उन्होंने कहा कि बैठक में भाजपा के पूर्वोत्तर समन्वयक संबित पात्रा, राज्य के मंत्री और अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में आदिवासी लोगों के उत्थान और सशक्तिकरण पर चर्चा की गई।


टिपरा मोथा सुप्रीमो ने की शाह की तारीफ
इसके अलावा टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने कहा कि टिप्रासा समझौते की प्रगति पर चर्चा के लिए गृह मंत्री शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने हमारे टिप्रासा लोगों के मुद्दों का जल्द समाधान निकालने पर जोर दिया, जिसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि बाद में गृह मंत्री ने पार्टी नेताओं, 'समाजपतियों' (जनजातियों के प्रमुख) और बुजुर्गों के साथ भी बातचीत की। चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed