{"_id":"64bc143f96f6a9e1cc019905","slug":"amit-shah-inaugurates-centralised-security-control-centre-for-66-airports-under-cisf-cover-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ASCC: हवाईअड्डों की सुरक्षा होगी मजबूत, गृहमंत्री ने केंद्रीकृत विमानन सुरक्षा नियंत्रण केंद्र का किया उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ASCC: हवाईअड्डों की सुरक्षा होगी मजबूत, गृहमंत्री ने केंद्रीकृत विमानन सुरक्षा नियंत्रण केंद्र का किया उद्घाटन
Sat, 22 Jul 2023 11:09 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:09 PM IST
सार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को केंद्रीकृत विमानन सुरक्षा नियंत्रण केंद्र (एएससीसी) का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : ट्विटर/अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को केंद्रीकृत विमानन सुरक्षा नियंत्रण केंद्र (एएससीसी) का उद्घाटन किया। यह वर्तमान में सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे में आने वाले 66 नागरिक हवाईअड्डों के लिए सभी खतरों और सोशल मीडिया चैट की निगरानी करेगा। इसकी पहुंच यात्रियों और हवाई यातायात के 24x7 वास्तविक समय डाटा निगरानी और प्रवृत्ति विश्लेषण तक होगी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन सुरक्षा बल है। जो देश के कुल 134 परिचालन में से 66 यात्री हवाईअड्डों की सुरक्षा करता है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ ने कहा, एएससीसी आपात स्थिति से निपटने के लिए डाटा सेंटर, अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला और एक युद्ध कक्ष जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है। केंद्र को इन 66 हवाईअड्डों पर कार्यरत प्रत्येक सुरक्षा संचालन नियंत्रण केंद्र (एसओसीसी) से वास्तविक समय की फीड मिलेगी, जिसमें दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर में अत्यंत व्यस्त और अति संवेदनशील नागरिक उड्डयन सुविधाएं शामिल हैं। ये हवाईअड्डों पर बम की धमकी वाली कॉल, वीवीआईपी गतिविधियों, अन्य प्रमुख घटनाओं, यात्री निकासी समय, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और कतार प्रबंधन प्रणालियों की निगरानी भी करेगा।
विज्ञापन
केंद्र में बनाई गई एक तकनीकी प्रयोगशाला उच्च स्तर पर निर्णय लेने की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए वास्तविक समय डाटा का रुझान विश्लेषण तैयार करेगी और दुनिया भर में उपलब्ध उन्नत और कृत्रिम बुद्धिमत्ता-आधारित विमानन सुरक्षा उपकरणों, विभिन्न उपकरणों के तुलनात्मक विश्लेषण और भारतीय हवाई अड्डों पर इसकी प्रयोज्यता पर शोध करेगी। एएससीसी लोकप्रिय प्लेटफार्मों की निगरानी करके सोशल मीडिया का समाधान भी प्रदान करेगा और बेहतर समन्वय और सहयोग के लिए सीआईएसएफ की सभी हवाईअड्डा इकाइयों, बाहरी एजेंसियों और हितधारकों के साथ दो-तरफा संचार करेगा।
विज्ञापन