{"_id":"606d8ca63fc03d27fa52c6bc","slug":"amit-shah-in-domjur-says-bjp-will-form-govt-with-over-200-seats-in-west-bengal-assembly-election-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल चुनाव : अमित शाह ने रिक्शा चालक के घर खाया खाना, बोले- 200 से ज्यादा सीट जीतेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल चुनाव : अमित शाह ने रिक्शा चालक के घर खाया खाना, बोले- 200 से ज्यादा सीट जीतेंगे
Wed, 07 Apr 2021 04:16 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 07 Apr 2021 04:16 PM IST
सार
- केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह बुधवार को डोमजूर पहुंचे
- अमित शाह ने एक रिक्शा चालक के आवास पर दोपहर का भोजन किया
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह बुधवार को डोमजूर पहुंचे। शाह ने यहां एक रोड शो को संबोधित करते हुए जनता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि आज मैं यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव बनर्जी का प्रचार करने आया हूं। फिलहाल एक ही पंचायत में मेरा दौरा हुआ। मुझे पूरा भरोसा है राजीव जी प्रचंड बहुमत से इस सीट पर कमल खिलाएंगे।
विज्ञापन
रिक्शा चालक के घर जाकर खाया खाना
अमित शाह ने डोमजूर में एक रिक्शा चालक जो भाजपा समर्थक भी है, उनके आवास पर दोपहर का भोजन किया। निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार राजीव बनर्जी भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों की सरकार आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
200 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी: शाह
अमित शाह ने कहा कि दो मई को जब मतगणना होगी तो पश्चिम बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। ममता बनर्जी की हताशा उनके भाषण में, वक्तव्य में और व्यवहार में उजागर हो रहा है। यह बता रहा है कि भाजपा की जीत हो रही है।
दीदी की विदाई बड़े बहुमत के साथ करना है
अमित शाह ने कहा कि दो मई को परिवर्तन कर दीजिए मैं विश्वास दिलाता हूं कि बंगाल की सरहद के अंदर टीएमसी के झंडे नहीं दिखाई देंगे। दीदी की विदाई बड़े बहुमत के साथ करना है।