{"_id":"619f378ac5488861ae7ad051","slug":"amit-shah-icc-speech-today-says-by-2024-all-the-capitals-of-the-northeast-will-be-connected-to-the-airport-7-out-of-8-states-will-be-connected-by-rail-in-indian-chamber-of-commerce","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह बोले: 2024 तक पूर्वोत्तर की सभी राजधानियां एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगी, आठ में से सात राज्य रेल मार्ग से जुड़े होंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह बोले: 2024 तक पूर्वोत्तर की सभी राजधानियां एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगी, आठ में से सात राज्य रेल मार्ग से जुड़े होंगे
Thu, 25 Nov 2021 12:43 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:43 PM IST
सार
भारतीय वाणिज्य मंडल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधन देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने साल 2014 से पूर्वोत्तर के विकास को बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के साथ भूमी का समझौता करके पूर्वोत्तर को भारत के अन्य विकसित राज्यों के समान बनाएंगे।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर पूर्व भारत को सशक्त बनाने पर भारतीय वाणिज्य मंडल(ICC) में गुरुवार को अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि जब तक पूर्वोत्तर को भारत के समान नहीं कर सकते पूर्वोत्तर का विकास संभव नहीं है। 2014 से हमने पूर्वोत्तर के विकास को बढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
2024 तक पर्वोत्तर की सभी राजधानियां एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगी: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सात साल में पूर्वोत्तर में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने का काम किया गया। मैं दावे से कह सकता हूं कि 2024 तक पर्वोत्तर की सभी राजधानियां एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगी। आठ में से सात राज्य रेल मार्ग से जुड़े होंगे। कई राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का भी काम किया गया है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर का क्षेत्र बांग्लादेश के बंदरगाह से जुड़ेगा: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बांग्लादेश के साथ भूमी का समझौत करके पूर्वोत्तर का क्षेत्र बांग्लादेश के बंदरगाह से 2 साल के अंदर ही जुड़ जाएगा और बहुत बड़ा रास्ता दुनिया में जाने के लिए पूर्वोत्तर में उद्योग लगाने वालों के लिए खुल जाएगा।
विज्ञापन