फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah has convened a group meeting of Tripura, Meghalaya and Nagaland leaders

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के नेताओं को जीत का मंत्र देंगे शाह

Tue, 05 Sep 2017 01:14 PM IST
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो Updated Tue, 05 Sep 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah has convened a group meeting of Tripura, Meghalaya and Nagaland leaders
AMIT SHAH - फोटो : फाइल फोटो

मिशन पूर्वोत्तर फतह को अंजाम देने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड राज्य भाजपा के कोर समूह की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक के जरिए अमित शाह त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के पार्टी नेताओं को जीत का मंत्र सिखाएंगे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह बैठक मंगलवार शाम 3 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में पूर्वोत्तर के बाकी बचे राज्यों में भाजपा को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए इन राज्यों के नेता दिल्ली पहुँच चुके हैं।
विज्ञापन


पढे़ं- कैबिनेट फेरबदल के बाद मोदी के नए मंत्रियों के सामने हैं ये चुनौतियां
विज्ञापन
विज्ञापन


सात बहनों के नाम से पहचाने जाने वाले पूर्वोत्तर के असम, मणिपुर और अरुणाचल में भाजपा की सरकार बन चुकी है। जबकि सिक्किम के पवन चामलिंग की पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट राजग का सहयोगी दल बन चुका है। महज त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड ये तीन राज्य ऐसे है जहाँ भाजपा की सरकार नहीं है। इसलिए भाजपा ने इन तीन राज्यों पर अपना ध्यान पूरी तरह केंद्रित कर दिया है। इसी कवायद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इन तीनों राज्यों के नेताओं को बैठक के लिए बुलाया है।


अगले वर्ष फरवरी-मार्च में पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधान सभा के चुनाव होने हैं। जिसमें त्रिपुरा और मेघालय में भाजपा को अपनी राह आसान लग रही है। त्रिपुरा में भाजपा ने वाम दल की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, तो मेघालय के लिए भी उसकी तैयारी जोरों पर है।


इन दोनों ही राज्यों में पार्टी अपनी अगली सरकार देख रही है। वैसे पीएम मोदी का भी पूर्वोत्तर के राज्यों पर पूरी नजर है। अपने मंत्रियों को पूर्वोत्तर का ध्यान रखने के लिए उन्होंने खास निर्देष दे रखे हैं। लेकिन अमित शाह अब इन राज्यों में भाजपा की सरकार लाने की तैयारी में जुट गए है। उसे ध्यान में रखते हुए ही उन्होंने आज पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के कोर समूह नेताओं की बैठक बुलाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed