{"_id":"5db1c1ef8ebc3e93a7700b67","slug":"amit-shah-had-to-be-satisfied-by-becoming-the-largest-party-in-maharashtra-and-haryana-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र और हरियाणा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर अमित शाह को करना पड़ा संतोष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र और हरियाणा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर अमित शाह को करना पड़ा संतोष
Thu, 24 Oct 2019 08:53 PM IST
आसिम खान
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 24 Oct 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को देश की राजनीति में बाजीगर, जादूगर, चाणक्य न जाने कितनी संज्ञाएं मिली हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में दोनों बार सत्ता में आई सरकार के शिल्पी के रूप में देखे जाते हैं। इतना ही नहीं सदस्यस्ता अभियान और राज्यों में विधानसभा चुनाव में सफलता ने उन्हें अलहदा राजनेता बना दिया, लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा ने माथे पर बल ला दिया है।
विज्ञापन
अमित शाह को दोनों राज्यों में भाजपा की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने से ही संतोष करना पड़ा है। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पहली टिप्पणी यही दी। भाजपा अध्यक्ष के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। दोनों नेताओं ने राजनीति के ताजा हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन
दोनों राज्यों में पहली बार अपने बूते पर सत्ता में आई थी भाजपा
2014 के लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सफलता के झंडे गाड़े थे। पहली बार पार्टी को चुनाव बाद पूर्ण बहुमत सरकार बनाने का अवसर मिला था। पहली बार भाजपा हरियाणा की सत्ता में भी आई थी।
विज्ञापन
इसी तरह से पिछले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत लेकर भाजपा ने राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफलता का स्वाद चखा था। लेकिन 2019 में भाजपा की स्थिति गठबंधन की सरकार बनाने पर टिक गई है।