फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah discussion on the current situation of Jammu and Kashmir

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर की चर्चा, 31 अक्टूबर को लागू होगा पुनर्गठन एक्ट

Wed, 28 Aug 2019 06:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 28 Aug 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah discussion on the current situation of Jammu and Kashmir
अमित शाह - फोटो : ANI

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गृह सचिव सहित रॉ और आईबी प्रमुख के साथ जम्मू-कश्मीर की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। बैठक में राज्य की ताजा स्थिति के साथ 31 अक्टूबर को लागू होने जा रहे जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन कानून के अलावा राज्य के परिसीमन पर चर्चा हुई।  शाह ने बीते 19 अगस्त को भी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य की स्थिति और भावी रणनीति पर चर्चा की थी। 

विज्ञापन


गृह मंत्री हर हफ्ते मंगलवार को गृह सचिव सहित अन्य अधिकारियों के साथ रूटीन बैठक करते हैं। अनुच्छेद 370 और 35 ए खत्म किए जाने के बाद जम्मू कश्मीर का मामला बेहद अहम है। इसलिए मंगलवार की बैठक का मुख्य एजेंडा यही राज्य था। गौरतलब है कि केंद्र को सरदार पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर पुनगर्ठन एक्ट लागू करना है। इसलिए बैठक में इसकी तैयारियोंका जायजा लिया गया। इसके अलावा राज्य को दो हिस्सों में बांटने, केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देने सहित कई अहम फैसले के करीब तीन हफ्ते बाद खासतौर पर कश्मीर घाटी की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक मामले की समिति रवाना
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव की अगुवाई में बनाई गई समिति मंगलवार को दो दिवसीय कश्मीर दौरे पर रवाना हो गई। यह समिति कश्मीर घाटी में विकास कार्यों का जायजा ले कर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को रिपोर्ट सौंपेगी। समिति जम्मू, लेह और लद्दाख का भी दौरा करेगी। रिपोर्ट हासिल होने के बाद नकवी 10 सितंबर के बाद कभी भी कश्मीर का दौरा करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed