फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Health News Covid 19 discharged from aiims admitted in hospital due to headache body pain

गृह मंत्री अमित शाह को एम्स से मिली छुट्टी, थकान और सिरदर्द के कारण हुए थे भर्ती

Mon, 31 Aug 2020 11:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 31 Aug 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah Health News Covid 19 discharged from aiims admitted in hospital due to headache body pain
अमित शाह स्वास्थ्य अपडेट: गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सोमवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई है। कल ही अस्पताल ने बयान जारी कर कहा था कि गृह मंत्री ठीक हो चुके हैं और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद उन्हें 18 अगस्त को थकान और सिरदर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका लगभग 12 दिनों तक इलाज चला।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना से ठीक होने के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से 18 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स से जारी एक बयान में कहा गया था कि उन्हें तीन दिनों से बदन दर्द की शिकायत थी और थकान भी महसूस हो रही थी। इससे पहले वो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसी महीने दो अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 अगस्त को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।


कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर शाह ने कहा था, 'मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं। इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया, उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed