{"_id":"5f274b9927bd5e355323f4ee","slug":"amit-shah-corona-positive-dangerous-coronavirus-has-knocked-in-the-union-cabinet-all-ministers-will-have-to-corona-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्रिमंडल में खतरनाक वायरस ने दी दस्तक, सभी मंत्रियों को करानी होगी जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्रिमंडल में खतरनाक वायरस ने दी दस्तक, सभी मंत्रियों को करानी होगी जांच
Mon, 03 Aug 2020 04:56 AM IST
संजीव कुमार झा
गुंजन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
गुंजन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 03 Aug 2020 04:56 AM IST
विज्ञापन
Cabinet meeting
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना संक्रमित होने के साथ ही खतरनाक कोरोना वायरस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में दस्तक दे दी है। शाह बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मौजूद थे। बैठक में नई शिक्षा नीति को हरी झंडी दी गई थी। हालांकि बैठक के दौरान सभी मंत्रियों ने मास्क लगा रखा था और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया था।
विज्ञापन
लेकिन गृहमंत्रालय के दिशानिर्देशों के मद्देनजर सभी मंत्रियों को आइसोलेशन में जाकर कोरोना की जांच करानी होगी। अमित शाह ने भी अस्पताल में भर्ती होने से पहले उनके संपर्क में आए सभी लोगों को आइसोलेशन में जाएं और अपना टेस्ट कराने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक सभी को दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। शाह शनिवार को बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्यतिथि समारोह में गए थे। इसमें शाह के साथ मंच पर भाजपा के राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे, पूर्व सांसद विजय कुमार मल्होत्रा समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन