फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah corona positive, AIIMS team will monitor Amit Shah treatment

अमित शाह के इलाज पर नजर रखेगी एम्स की टीम, मेदांता के डॉक्टरों को दे सकती है सलाह

Mon, 03 Aug 2020 12:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 03 Aug 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Amit shah corona positive, AIIMS team will monitor Amit Shah treatment
Amit Shah - फोटो : ANI

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना के इलाज पर एम्स की टीम भी नजर रखेगी। एम्स सूत्रों के मुताबिक, निदेशक रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में एक टीम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल जाएगी, जहां शाह को भर्ती किया गया है। यह टीम शाह का इलाज करने वाले डॉक्टरों को जरूरत के मुताबिक सलाह भी देगी। शाह को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रविवार को मेदांता में आइसोलेट किया गया है।

विज्ञापन


उनकी हालत स्थिर है और डॉ. सुशीला कटारिया की निगरानी में इलाज चल रहा है। शाह मधुमेह से पीड़ित हैं, ऐसे में डॉक्टर करीब से नजर रख रहे हैं। एक दिन पहले शाह ने दिल्ली में लोकमान्य तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर वेबिनार में हिस्सा लिया था। संक्रमित होने के कारण गृहमंत्री 5 अगस्त को अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम में भी शामिल  नहीं होंगे।
विज्ञापन


नेताओं ने जल्द स्वस्थ होने की कामना...गृह मंत्री के कोरोना संक्रमित होने की सूचना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई अन्य नेताओं ने अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed