फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah claims no allegation of corruption in 10 years growth rate of india remarkable

Amit Shah: सरकार पर 10 साल में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं, विपक्ष ने भी स्वीकार की यह बात

Fri, 11 Oct 2024 07:52 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 11 Oct 2024 07:52 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भाजपा नीत एनडीए की सरकार के 10 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का कोई आरोप सामने नहीं आया है। शाह ने कहा कि इस बात को विपक्ष ने भी स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों की मदद से देश को कमजोर अर्थव्यवस्थाओं से निकाल आकर्षक स्थान में बदलने में मदद मिली है।

विज्ञापन
Amit Shah claims no allegation of corruption in 10 years growth rate of india remarkable
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ पिछले 10 साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। यह बात विपक्ष ने भी स्वीकार की है। सरकार ने नीतिगत निष्क्रियता को खत्म किया और भारत को पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं से बाहर निकालते हुए एक आकर्षक स्थान में बदल दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर अग्रसर है।
विज्ञापन


शाह नई दिल्ली स्थिति विज्ञान भवन में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 119वें वार्षिक अधिवेशन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, मोदी सरकार के उठाए गए कदमों के कारण भारत 2047 तक दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक होगा। 2014 में पीएम मोदी के कार्यभार संभालने के बाद से सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में सुधार किए हैं। इसमें बुनियादी ढांचे का उन्नयन, बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल अर्थव्यवस्था, रेलवे नेटवर्क का विस्तार, सेमी-कंडक्टर और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विनिर्माण उद्योगों की स्थापना शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम देश में सुधार और आर्थिक विकास लाए हैं। इस दौरान हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। यह बात विपक्ष ने भी स्वीकार की है। पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने आतंकवाद, नक्सलवाद और पूर्वोत्तर उग्रवाद को 200 गज गहराई में दफना दिया है। जब पीएम मोदी ने कार्यभार संभाला था तो एक नीतिगत निष्क्रियता थी, जिसे बहुत ही कम समय में निर्णायक कार्रवाई के साथ खत्म कर दिया गया। पीएम मोदी ने इसकी जगह प्रदर्शन की नीति ला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल में सबले ऊंचा ब्रिज, सबसे लंबा टनल
शाह ने कहा कि दस साल में दुनिया का सबसे लंबा टनल हाईवे भारत में बना। दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज भारत में है, कोलकाता की अंडर वॉटर मेट्रो है। ये सबकुछ दस साल के अंदर हुआ है। हमने सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट प्रणाली बनाई। दुनिया के कई देश इसे अपना रहे हैं। अनाज सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा तक हमने सभी आयामों पर काम किया है। विजन, अनुभव और प्रतिबद्धता तीनों के साथ मिलने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री हो तो बहुत फायदा होता है।

अब भारत तेजी से बढ़ती विकास दर वाला देश
शाह ने कहा कि भारत को एक समय कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक माना जाता था, लेकिन मोदी सरकार ने देश को उस स्थिति से बाहर निकाला और अब आईएमएफ इसे उज्ज्वल जगह कहता है। अगस्त 2013 में मॉर्गन स्टेनली के एक वित्तीय विश्लेषक की ओर से कमजोर पांच अवधारणा का उपयोग उभरते बाजार देशों का वर्णन करने के लिए किया गया था, जो अपनी विकास आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जोखिम भरे विदेशी निवेश पर अत्यधिक निर्भर हो गए। इसमें इंडोनेशिया, ब्राजील, तुर्किये, भारत और दक्षिण अफ्रीका को शामिल किया गया था। गृह मंत्री ने कहा कि 10 साल पहले भारत दोहरे अंक की मुद्रास्फीति वाला देश था, लेकिन अब यह दहाई अंक की विकास दर वाला देश बन गया है।

कल्याणकारी योजनाओं ने बदली देश की तस्वीर
पिछले 10 वर्षों में हाशिये पर पड़े वर्गों के लिए शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करा रही है, पांच करोड़ लोगों को मुफ्त आवास दिए गए हैं।

12 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया है, 11 करोड़ लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन और 15 करोड़ लोगों को पीने योग्य पानी दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत 50 करोड़ लोगों का बाजार है, जबकि शेष 80 करोड़ लोग अपनी रोजी-रोटी कमाने में व्यस्त हैं और उनकी क्रय शक्ति नहीं है। हालांकि, मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराकर उनकी इन समस्याओं को खत्म कर दिया है और भारत अब 130 करोड़ लोगों का बाजार है।


25 वर्षों में सभी क्षेत्रों में वैश्विक लीडर होगा भारत
शाह ने कहा, अगले 25 वर्षों में भारत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर उद्योग, इलेक्ट्रिक वाहन, डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे सभी क्षेत्रों में वैश्विक लीडर बन जाएगा और मोदी सरकार इस दिशा में ईमानदारी से काम कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती स्टार्टअप अर्थव्यवस्था बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed