{"_id":"5e232ba58ebc3e4b151897e0","slug":"amit-shah-challenges-rahul-gandhi-over-caa","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने राहुल को दी चुनौती, सिद्ध करें सीएए से मुस्लिमों की नागरिकता कैसे जाएगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह ने राहुल को दी चुनौती, सिद्ध करें सीएए से मुस्लिमों की नागरिकता कैसे जाएगी
Sat, 18 Jan 2020 09:30 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 18 Jan 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह (File photo)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले दलों को दलित विरोधी बताया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, राहुल गांधी पहले पूरे कानून को पढ़ें, फिर मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि यह साबित करें कि इस कानून से मुस्लिमों की नागरिकता चली जाएगी। लेकिन अधूरे ज्ञान के साथ भ्रम फैलाना बंद करें।
जन जागरण अभियान के तहत एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, नए कानून में नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान ही नहीं है, यह तो नागरिकता देने वाला कानून है। कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ पूरा विपक्ष सिर्फ लोगों को भ्रमित कर रहा है। शाह ने कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरा कानून ठीक से पढ़ें उसके बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी उनके साथ इस कानून पर सार्थक बहस करने को तैयार हैं।
कर्नाटक पहुंचे शाह का सीएम येदियुरप्पा ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया। वहीं कांग्रेस ने उन्हें कई स्थानों पर काले झंडे भी दिखाए। पूर्व सीएम सिद्धरमैया ने कहा, शाह सिर्फ लोगों को अपनी बातों से गुमराह न करें बल्कि बाढ़ पीड़ित इलाकों में भी जाएं और देखें कि क्या केंद्र की आर्थिक मदद पर्याप्त है।
विज्ञापन
शाह बोले, देश को बांट रही कांग्रेस
शाह ने कांग्रेस पर देश को धर्म के आधार पर बांटने का आरोप लगाया। वोटबैंक के लिए कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष फिर चाहें प.बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, दिल्ली में आम आदमी पार्टी, जेडीएस, बसपा या सपा हो सब लोगों को बांटकर उनका फायदा उठा रहे हैं।