फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah called meeting of Haryana, Maharashtra and Jharkhand groups ahead of assembly elections

विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे अमित शाह, तीन राज्यों के नेताओं के साथ कर रहे हैं बैठक

Sun, 09 Jun 2019 01:44 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 09 Jun 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah called meeting of Haryana, Maharashtra and Jharkhand groups ahead of assembly elections
भाजपा मुख्यालय में बैठक करते अमित शाह - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के बाद गृहमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह तीन राज्यों के नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय बैठक के लिए पहुंचे हैं। हरियाणा, महराष्ट्र और झारखंड में साल भर के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बैठक में पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


नई सरकार में गृहमंत्री के रूप में शपथग्रहण करने के बाद से ही अमित शाह लगातार बैठक कर रहे हैं। ईद के दिन भी उन्होंने हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी। इसके अलावा उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा की जानकारी भी ली थी। जिसमें नक्सलवाद और आतंकवाद पर विशेष रूप से चर्चा हुई।
विज्ञापन

 

संगठन के चुनावों से पहले बैठक करेंगे अमित शाह

भाजपा में संगठन के चुनावों से पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने 13 और 14 जून को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के संगठन से जुड़े प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बैठक में सांगठनिक मामलों के प्रभारी नेता शामिल होंगे।

सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पार्टी की इकाइयों में संगठन के चुनाव हरियाणा और महाराष्ट्र राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ हो सकते हैं। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

शाह का तीन साल का कार्यकाल इस साल की शुरूआत में खत्म हो चुका है लेकिन पार्टी ने उनसे संगठन के चुनाव होने तक कामकाज संभालने को कहा। लोकसभा चुनावों पर ध्यान देने की वजह से संगठन के चुनाव टाल दिये गये थे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शाह के शामिल होने के बाद अटकलें हैं कि वह पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ देंगे। भाजपा ने अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान भी चलाएगी जिसके बाद राज्यों में उसके अध्यक्षों का चुनाव होगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed