{"_id":"6172296eee0b1253dc48c87d","slug":"amit-shah-birthday-today-pm-narendra-modi-nitin-gadkari-rajnath-singh-yogi-adityanath-wishes-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah Birthday: पीएम मोदी, राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी बधाई, योगी बोले-राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah Birthday: पीएम मोदी, राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी बधाई, योगी बोले-राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक
Fri, 22 Oct 2021 11:41 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:41 AM IST
सार
अमित शाह के 57वें जन्मदिन पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।
विज्ञापन
अमित शाह जन्मदिन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आज जन्मदिन है। वे आज 57 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कई वर्षों तक अमित भाई के साथ काम किया है और पार्टी एवं सरकार को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखा है। वह ऐसे ही जोश के साथ देश की सेवा करते रहें। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नितिन गडकरी ने दी बधाई
शाह के जन्मदिन पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। गडकरी ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा कि 'केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी देश के गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।'
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'भारतीय राजनीति में कर्मठता, जीवटता एवं प्रतिबद्धता के आदर्श मानक, राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक, यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण व सुदीर्घ जीवन की कामना है।'
राजनाथ सिंह ने दी बधाई
वहीं राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री और हमारे वरिष्ठ सहयोगी नितिन गडकरी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं। वह सुरक्षित भारत सुनिश्चित करने के लिए जबरदस्त प्रयास कर रहे हैं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
2014 के बाद पार्टी को ले गए ऊंचाई पर
22 अक्तूबर 1964 को जन्मे 57 वर्षीय शाह को भारतीय जनता पार्टी का चाणक्य माना जाता है। जुलाई 2014 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पार्टी के विस्तार के लिए उन्होंने पूरे देश का दौरा किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को जागृत करने का काम किया। शाह को कार्यकर्ताओं की अच्छी परख है और वह संगठन व प्रबंधन के माहिर खिलाड़ी हैं। शाह ने पहली बार सरखेज से 1997 के विधानसभा उपचुनाव में किस्मत आजमाई और तब से 2012 तक लगातार पांच बार वहां से विधायक चुने गए।