फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah 56th Birthday News: PM Narendra Modi Yogi Adityanath Piyush Goyal nitin gadkari jp nadda bjp leaders congratulate him

Amit Shah Birthday: अमित शाह को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, कहा- पूरा देश देख रहा है आपका योगदान

Thu, 22 Oct 2020 12:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 22 Oct 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah 56th Birthday News: PM Narendra Modi Yogi Adityanath Piyush Goyal nitin gadkari jp nadda bjp leaders congratulate him
अमित शाह बर्थडे: पीएम मोदी-अमित शास (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

Amit Shah 56th Birthday: देश के गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज 22 अक्तूबर को जन्मदिन है। इस मौके पर देश के दिग्गज नेता और पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल तक अन्य नेताओं ने उन्हें ट्विटर के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन


गृह मंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की बधाई। हमारा राष्ट्र उस समर्पण और उत्कृष्टता को देख रहा है जिसके साथ आप भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। भाजपा को मजबूत बनाने के आपके प्रयास भी उल्लेखनीय हैं। ईश्वर आपको लंबे समय तक देश की सेवा करने और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।'
विज्ञापन

 


यूपी के मुख्यमंत्री ने लिखा, 'जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले यशस्वी गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गृह मंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने लिखा, अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सीएए व धारा 370 हटाने जैसे देशहित के निर्णय से वर्षों पुरानी समस्या का अंत करने के साथ ही भाजपा संगठन, और राज्यों में भाजपा सरकार के विस्तार में आपका अतुलनीय योगदान रहा है। आपके जन्मदिवस पर प्रार्थना है कि ईश्वर आप को दीर्घायु करें, और राष्ट्र और जनहित के प्रति आपके विजन, नेतृत्व, अनुभव, और दूरदर्शिता का लाभ सदैव मिलता रहे।


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'देश के गृहमंत्री और कैबिनेट में मेरे साथी अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।'

मौजूदा दौर में अमित शाह को राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। उनका जन्म 22 अक्तूबर, 1964 को मुंबई में हुआ था। वे गुजरात के हिंदू वैष्णव परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के अलावा कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का श्रेय शाह को दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed