फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah attacks over tmc mamata banerjee says this money eating party grabbed Amfan relief fund

बंगाल: शाह ने टीएमसी लगाया 'अम्फान राहत राशि' हड़पने का आरोप, कहा- यह पैसे खाने वाली पार्टी

Tue, 23 Mar 2021 03:32 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोसाबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोसाबा Published by: कुमार संभव Updated Tue, 23 Mar 2021 03:32 PM IST
सार

  • अमित शाह बोले- अम्फान से निपटने के लिए केंद्र ने भेजे थे 10 हजार करोड़ रुपये
  • ममता पर लगाया आरोप, बोले- अपने भतीजे को सीएम बनाना चाहती हैं दीदी

विज्ञापन
Amit Shah attacks over tmc mamata banerjee says this money eating party grabbed Amfan relief fund
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार (23 मार्च) को पश्चिम बंगाल के गोसाबा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही, सुंदरबन क्षेत्र में चक्रवात 'अम्फान' से निपटने के लिए भेजी राहत राशि को हड़पने का आरोप भी लगाया। 

विज्ञापन

अमित शाह ने लगाया यह आरोप

शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर 'पैसे खाने' का आरोप लगाते हुए कहा, 'भतीजा एंड कम्पनी' ने चक्रवात 'अम्फान' से निपटने के लिए केंद्र द्वारा भेजा गया पैसा हड़प लिया। भाजपा अगर सत्ता में आई तो कथित राहत राशि हड़पने के मामले की जांच करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। केंद्र सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए राहत राशि भेजी थी, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के नेता उसे हड़प गए और उसे जनता तक नहीं पहुंचने दिया। अगर हम सत्ता में आए तो राहत राशि के वितरण को लेकर हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। भ्रष्टाचार में शामिल सभी लोगों को जेल भेजा जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह बोले- केंद्र ने भेजे थे 10 हजार करोड़ रुपये

अमित शाह ने कहा, 'केंद्र सरकार ने 'अम्फान' तूफान से निपटने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की राहत राशि दी थी। क्या आपको एक रुपया भी मिला? सारा पैसा कहां गया? 'भतीजा एंड कंपनी' ने चक्रवात 'अम्फान' से निपटने के लिए केंद्र द्वारा भेजा सारा पैसा हड़प लिया।'

विज्ञापन

भतीजे को सीएम बनाने में लगीं दीदी

शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर केंद्र की योजनाएं राज्य में लागू ना करने को लेकर भी निशाना साधा। अमित शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी जनता की बजाय केवल अपने भतीजे की भलाई के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'ममता दीदी भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने में लगी हुई हैं। क्या आप उनके भतीजे को मुख्यमंत्री बनता देखना चाहते हैं? अगर नहीं तो भाजपा को वोट दें।'

टीएमसी पर लगाया सिंडिकेट चलाने का आरोप

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सत्तारूढ़ तृणमूल के 'गुंडों और सिंडिकेट' का सामना करने को तैयार है। उन्होंने कहा, 'हमें तृणमूल के इस सिंडिकेट शासन को खत्म करना है। हम इस संस्कृति को खत्म करेंगे।' बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से लेकर 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान होगा। मतगणना दो मई को होगी, जिसके बाद नतीजों का एलान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed