फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Khare, who reveals fodder scam will be new secretary of Information and Broadcasting Ministry

24 IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल, चारा घोटाले का खुलासा करने वाले अमित खरे को नई जिम्मेदारी

Sat, 19 May 2018 04:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 May 2018 04:59 AM IST
विज्ञापन
Amit Khare, who reveals fodder scam will be new secretary of Information and Broadcasting Ministry

चारा घोटाले का खुलासा करने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित खरे अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय के नए सचिव होंगे। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी खरे वर्तमान में अपने राज्य कैडर झारखंड में तैनात हैं। खरे मौजूदा अधिकारी एनके सिन्हा का स्थान लेंगे। केंद्र सरकार की तरफ से शुक्रवार को 24 आईएएस अधिकारियों के विभागों और कार्यों में फेरबदल किया गया। कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव एमएम कुट्टी को नया पेट्रोलियम सचिव नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 24 आईएएस अधिकारियों के विभागों, कार्यों में किया फेरबदल

चारा घोटाले का खुलासा करने वाले अमित खरे होंगे सूचना और प्रसारण मंत्रालय के नए सचिव


आर्थिक मामलों के विभाग में विशेष सचिव कुट्टी 30 जून 2018 को केडी त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय में पदभार संभालेंगे। आईएएस अधिकारी अनूप वधावन अब वाणिज्य मंत्रालय में सचिव का कामकाज देखेंगे। वहीं, वरिष्ठ नौकरशाह रीना राय स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग में सचिव होंगी। रीना राय वर्तमान में इसी विभाग में विशेष सचिव हैं। 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी अतानु चक्रवर्ती निवेश व पब्लिक असेट मैनेजमेंट विभाग सचिव होंगे। चक्रवर्ती वर्तमान में हाइड्रोकार्बन के महानिदेशक हैं। 
विज्ञापन


बिनॉय कुमार को नया इस्पात सचिव नियुक्त किया गया है। वह 31 अगस्त को अपना कार्यकाल पूरा करने वाली अरुणा शर्मा से प्रभार लेंगे। कुमार के पास जुलाई 31 तक वाणिज्य विभाग में लॉजिस्टिक्स के विशेष सचिव पद का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। केंद्रीय सतर्कता आयोग में सचिव नीलम साहनी को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पा सुब्रहमण्यम खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की नई सचिव होंगी। दीपक खांडेकर आदिवासी मामलों के मंत्रालय में सचिव होंगे। खांडेकर अगले महीने रिटायर हो रही लीना नायर से प्रभार लेंगे। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया सैलेश आधिकारिक भाषा विभाग में सचिव होंगे। उनके पास रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के पद का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी जीसी मुर्मू को राजस्व मंत्रालय में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वह इसी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed