फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid spate of heart attack cases in Gujarat, Union health minister cites overexertion-COVID link

Gujarat: 'गंभीर कोविड-19 पीड़ित लोग न करें अत्यधिक परिश्रम', दिल के दौरे के बढ़ते मामलों के बीच बोले मंडाविया

Sun, 29 Oct 2023 09:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Oct 2023 09:11 PM IST
सार

Gujarat: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि जिन लोगों को पहले कोविड-19 का गंभीर सामना करना पड़ा था, उन्हें हार्ट अटैक (दिल का दौरा) और कार्डियक अरेस्ट से बचने के लिए एक या दो साल तक खुद पर अधिक जोर नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन
Amid spate of heart attack cases in Gujarat, Union health minister cites overexertion-COVID link
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

जिन लोगों को पहले कोविड-19 का गंभीर सामना करना पड़ा था, उन्हें हार्ट अटैक (दिल का दौरा) और कार्डियक अरेस्ट से बचने के लिए एक या दो साल तक खुद पर अधिक जोर नहीं देना चाहिए। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की एक अध्ययन का हवाला देते हुए कही। 

विज्ञापन

 

गुजरात में हाल ही में दिल की बीमारियों के कारण कई मौतें हुई हैं, जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल को चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ बैठक करनी पड़ी थी। इनमें हृदय रोग विशेषज्ञ भी शामिल थे। पटेल ने विशेषज्ञों से मौतों के कारणों और उपचारों का पता लगाने के लिए डाटा एकत्र करने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, आईसीएमआर ने एक विस्तृत अध्ययन किया है। इस अध्ययन के मुताबिक जो लोग गंभीर कोविड-19 से पीड़ित थे, उन्हें खुद पर अधिक जोर नहीं देना चाहिए। उन्हें एक या दो साल तक कठिन वर्कआउट, दौड़ने और व्यायाम से दूर रहना चाहिए, ताकि दिल के दौरे से बचा जा सके। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने भी हाल ही में यहां अपने दौरे के दौरान इस मुद्दे पर चिंता जताई थी। दिल का दौरा पड़ने से मरने वालों में खेड़ा जिले के 12वीं कक्षा के छात्र वीर शाह, अहमदाबाद के रवि पांचाल (28 वर्षीय) और वडोदरा क शंकर राणा (55 वर्षीय) शामिल हैं। 

संयोग से, नवरात्रि उत्सव की शुरुआत से पहले राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने एक अधिसूचना के जरिए गरबा कार्यक्रम आयोजकों के लिए प्रतिभागियों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए आयोजन स्थल पर एक एम्बुलेंस और एक चिकित्सा टीम तैनात करना अनिवार्य कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed