फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid Russia Ukraine Crisis Congress MP Shashi Tharoor speaks on New Delhi and Moscow relations

कूटनीति: रूस-यूक्रेन तनाव के बीच शशि थरूर ने इस देश को बताया भारत की प्राथमिकता, बोले- संबंधों में नहीं आए बदलाव

Sun, 20 Feb 2022 11:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 20 Feb 2022 11:00 PM IST
सार

थरूर यहां रूसी सदन द्वारा आयोजित भारत-रूस राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ समारोह के उद्घाटन में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण दुनिया बनाने के लिए देशों के बीच राजनयिक संबंधों को मजबूत करना जरूरी है।

विज्ञापन
Amid Russia Ukraine Crisis Congress MP Shashi Tharoor speaks on New Delhi and Moscow relations
शशि थरूर - फोटो : facebook.com/ShashiTharoor

विस्तार

रूस और यूक्रेन विवाद के बीच कांग्रेस सांसद और भारत के पूर्व विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर ने दोनों देशों में से भारत की प्राथमिकता को लेकर बयान दिया है। थरूर ने रविवार को कहा कि भू-राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव के बावजूद भारत-रूस संबंधों में कोई बदलाव नहीं आया। उन्होंने कहा कि ये संबंध सदियों पहले अपनी जड़ें मजबूत कर चुके हैं और समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं।
विज्ञापन


थरूर यहां रूसी सदन द्वारा आयोजित भारत-रूस राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ समारोह के उद्घाटन में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण दुनिया बनाने के लिए देशों के बीच राजनयिक संबंधों को मजबूत करना जरूरी है। बयान में थरूर के हवाले से कहा गया कि भारत-रूस के संबंध अद्वितीय है। भू-राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव के बावजूद, भारत-रूस संबंधों में कोई बदलाव नहीं आया। ये संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं।’’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘सोवियत संघ के टूटने के बाद, हमने सोचा था कि हमारे दोस्ताना संबंधों में गिरावट आएगी। लेकिन लंबे समय से एक दोस्त होने के नाते रूस हमारे आर्थिक विकास और सुरक्षा का समर्थन करता रहा। राष्ट्रों के बीच नए सहयोगियों के बावजूद हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी महत्वपूर्ण है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को लेकर रूसी संघ के मानद वाणिज्य दूत रतीश सी नायर ने बयान जारी किया। नायर मौजूदा समय में तिरुवनंतपुरम में रूसी सदन के निदेशक भी हैं। उन्होंने कहा कि 10 महीने तक चलने वाले समारोह के तहत सेमिनार, प्रदर्शनियों, चर्चाओं और प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed