फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid row over loudspeakers, 5 Pune mosques say no to DJ music during upcoming Eid festival news in hindi

लाउडस्पीकर विवाद: पुणे की पांच मस्जिदों की अपील- ईद पर न बजाएं डीजे, जरूरतमंदों के लिए खर्च करें राशि

Wed, 27 Apr 2022 02:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 27 Apr 2022 02:29 PM IST
सार

लोहिया नगर इलाके में भारतीय अंजुमन कादरिया मस्जिद के इमाम मौलाना मोहसिन रजा ने कहा कि तेज डीजे के दुष्परिणामों से सभी वाकिफ हैं, ये बीमार लोगों और कमजोर दिल वालों के लिए अच्छा नहीं है।

विज्ञापन
Amid row over loudspeakers, 5 Pune mosques say no to DJ music during upcoming Eid festival news in hindi
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने के इस्तेमाल को लेकर चल रहे विवाद के बीच पुणे में पांच मस्जिदों की इंतेजामिया समिति और समुदाय के कुछ अन्य वरिष्ठ लोगों ने ईद के दौरान डीजे नहीं बजाने का और इसके लिए एकत्रित की गई राशि का इस्तेमाल गरीबों और जरूरतमंदों के बीच करने का निर्णय लिया है। इन लोगों ने समुदाय के युवाओं से दो मई को ईद के पर्व पर तेज आवाज में डीजे नहीं बजाने को कहा है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के यहां लोहिया नगर इलाके में भारतीय अंजुमन कादरिया मस्जिद के इमाम मौलाना मोहसिन रजा ने कहा कि तेज डीजे के दुष्परिणामों से सभी वाकिफ हैं, ये बीमार लोगों और कमजोर दिल वालों के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए हमने इलाके की पांच मस्जिदों की एक कोर समिति बनाई है और उनके इमामों तथा अन्य सदस्यों तथा समुदाय के अन्य वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक की है और ईद के दौरान डीजे नहीं बजाने का निर्णय लिया है।’’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीजे के लिए जो धन एकत्र किया जाता है उसका इस्तेमाल गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए किया जाएगा। मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इलाके की सभी पांचों मस्जिदों में ध्वनि प्रदूषण के संबंध में उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देश का पालन हो रहा है और अजान के वक्त आवाज हमेशा कम रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कोर समिति के सदस्य एवं उर्दू के शिक्षक यूनुस सलीम शेख कहते हैं कि इस प्रकार की समिति का गठन सामाजिक मसलों से निपटने की दिशा में अच्छा कदम है। स्थानीय निवासी और पूर्व पार्षद युसूफ शेख ने कहा कि ईद के जश्न के दौरान डीजे नहीं बजाने के फैसले को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और उन्हें उम्मीद है कि शहर के अन्य हिस्सों में भी ऐसा ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed