{"_id":"58942cf84f1c1b4a40e81df2","slug":"amid-many-protests-uber-ceo-travis-kailnik-came-from-outside-of-the-us-council-of-economic-advisory","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uber के सीईओ ने ट्रंप की बिजनेस सलाहकार कमेटी से नाता तोड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
Uber के सीईओ ने ट्रंप की बिजनेस सलाहकार कमेटी से नाता तोड़ा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रैविस कैलनिक
ट्रंप की नीतियों से भड़के ऊबर के सीईओ ट्रैविस कैलनिक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के आर्थिक सलाहकार परिषद से नाता तोड़ लिया है।
विज्ञापन
कैलनिक ने ऊबर स्टाफ को भेजे ज्ञापन में बताया कि उनके आर्थिक सलाहकार परिषद को ज्वाइन करने के बाद लोगों को यह लग रहा था कि वह ट्रंप की नीतियों का समर्थन कर रहे हैं। इससे ट्रंप विरोधी सेलेब्रिटीज समेत अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर मोबाइल से उबेर ऐप अनइन्स्टॉल करने की अपील शुरू कर दी।
विज्ञापन
कैलनिक आज एक मीटिंग में प्रेजिडेंट ट्रंप की स्ट्रैटिजिक ऐंड पॉलिसी फोरम जॉइन करने वाले थे। इस ग्रुप में वॉलमार्ट, वॉल्ट डिज्नी, पेप्सिको के अलावा इंटरनैशनल बिजनस मशीन्स कॉर्प और टेस्ला इंक जैसी टेक्नॉलजी कंपनियों के सीईओ भी शामिल हैं। कैलनिक ने कहा कि उन्होंने ट्रंप को बता दिया है कि वह इस ग्रुप से निकल रहे हैं। ज्ञापन में कैलनिक ने लिखा, 'ग्रुप जॉइन करने का मतलब राष्ट्रपति या उनके अजेंडे से सहमती रखना नहीं था, लेकिन दुर्भाग्य से बिल्कुल ऐसी ही गलत व्याख्या की गई।'
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन के साथ खुद को जोड़ने से ऊबर के ग्राहकों और ड्राइवरों ने कैलनिक की आलोचना की, खासकर तब जब ट्रंप ने सात मुस्लिम देशों के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने वाला कार्यकारी आदेश जारी किया। ऐसा करते हुए वाइट हाउस ने कहा था कि यह कदम आतंकवादियों को अमेरिका में घुसने से रोकना है।