{"_id":"5d27f3858ebc3e6c926abcac","slug":"amid-leadership-vacuum-media-coordinator-rachit-seth-quits-party-after-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के एक और नेता का इस्तीफा, कहा- गलती हमारी, भाजपा पर न लगाएं आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के एक और नेता का इस्तीफा, कहा- गलती हमारी, भाजपा पर न लगाएं आरोप
Fri, 12 Jul 2019 08:12 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 12 Jul 2019 08:12 AM IST
विज्ञापन
रचित सेठ (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफा देने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब पार्टी के एक और नेता ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। इस नेता का नाम रचित सेठ है जो कांग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर (समन्वयक सचिव) थे।
विज्ञापन
गुरुवार को अपना इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल के पद छोड़ने के बाद उनके पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, '45 दिन बीत चुके हैं और मीडिया अटकलों के बावजूद नए कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कोई संकेत नहीं मिल रहा है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्नाटक और गोवा के घटनाक्रम से पता चलता है कि अराजकता बढ़ रही है। जहां अवससरवादी और सत्ता के दलाल सफल हो रहे हैं। भाजपा पर आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है। गलती हमारी है। इसके बाद उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मैं हर राजनीतिक पद से मुक्त हूं। अपने विचार रखने को स्वतंत्र हूं। राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे पार्टी के लिए काम करने का मौका प्रदान किया।'
विज्ञापन
I am free from any political position. Free to air my views. I thanks @RahulGandhi & @rssurjewala for providing me this opportunity to work for the party. 🙏 pic.twitter.com/JupmklWOH7
— Rachit Seth (@rachitseth) July 11, 2019
सेठ ने कहा कि मेरा जीवन और खून हमेशा उदार और प्रगतिशील भारत के काम आएगा। इंदिरा गांधी मेरी प्रेरणा बनी रहेंगी। इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस महासचिव के पद से और मिलिंद देवड़ा ने मुंबई इकाई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफा देने के बाद सिंधिया ने कहा था कि लोगों के फैसले को स्वीकार करते हुए और जिम्मेदारी लेते हुए मैंने कांग्रेस महासचिव पद से इस्तीफा दिया है।