फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid kar sevak arrest row: BJP shares video of Siddaramaiah refusing to enter temple

Video: हिंदू कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़की BJP, साझा किया सिद्धारमैया का मंदिर जाने से इनकार करने का वीडियो

Thu, 04 Jan 2024 09:12 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 04 Jan 2024 09:12 AM IST
सार

कांग्रेस शासित कर्नाटक में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन से पहले एक बड़ा विवाद शुरू हो गया है। भाजपा का आरोप है कि राज्य सरकार ओछी राजनीति कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया साफ कह चुके हैं कि इसमें कोई राजनीति नहीं है।

विज्ञापन
Amid kar sevak arrest row: BJP shares video of Siddaramaiah refusing to enter temple
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद हुई हिंसा में कथित रूप से शामिल श्रीकांत पुजारी की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। कर्नाटक सरकार के खिलाफ लगातार भाजपा हमलावर हो रही है। इसी क्रम में, अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को आड़े हाथ लिया गया है। उनका एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मंदिर में प्रवेश करने से इनकार कर रहे हैं। सीएम को राम विरोधी बताते हुए भाजपा ने कहा कि यह सिद्धारमैया का असली चेहरा है। 

विज्ञापन


यह है आरोप-प्रत्यारोप
कांग्रेस शासित कर्नाटक में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन से पहले एक बड़ा विवाद शुरू हो गया है। 31 साल पुराने मामले में श्रीकांत पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा का आरोप है कि राज्य सरकार ओछी राजनीति कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया साफ कह चुके हैं कि इसमें कोई राजनीति नहीं है और यह महज संयोग है कि गिरफ्तारी राम मंदिर के उद्घाटन से पहले हुई है। उनका कहना है कि श्रीकांत अवैध शराब बिक्री, जुआ सहित 16 असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहा है। अगर ऐसे लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है और उन्हें खुलेआम घूमने की इजाजत दी जाती है तो भगवान राम भी इसे माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा ने किया वीडियो साझा
भाजपा ने वीडियो साझा कर कहा, 'अल्पसंख्यकों को 10 हजार करोड़ रुपये और राम मंदिर को एक रुपये। यह चुनावी हिंदू सीएम सिद्धारमैया का असली चेहरा है, जिन्होंने चंदा भी नहीं दिया। सीएम सिद्धारमैया आप, जो मस्जिदों और दरगाहों में जाते हैं और उन्हें पैसे देते हैं। आपके पास इतना समय नहीं है कि आप देश की भलाई के लिए देवी मां के दर्शन कर सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

इतनी नफरत क्यों?
वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता सीटी रवि ने भी एक अन्य वीडियो साझा किया है। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने मंत्री और पुजारी के कई बार कहे जाने के बावजूद मंदिर में प्रवेश नहीं किया। वहीं, उन्हीं सिद्धारमैया को दरगाह में जाने में कोई दिक्कत नहीं थी। कोई आश्चर्य नहीं कि सीएम राम मंदिर आंदोलन में शामिल हिंदू कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं।' रवि ने आगे पूछा कि सीएम को हिंदुओं के खिलाफ इतनी नफरत क्यों हैं?
 

भारत अफगानिस्तान की तरह हो जाएगा: सिद्धारमैया के बेटे
इन सबके बीच, सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र बन जाता है तो भारत अफगानिस्तान और पाकिस्तान की तरह हो जाएगा। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान और अफगानिस्तान को धर्म के नाम पर तानाशाही ने दिवालिया बना दिया है। भाजपा से जुड़े संगठन भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने जा रहे हैं। अगर इसकी अनुमति दी जाती है तो हमारा देश भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान बन जाएगा।'


'कर्नाटक में गोधरा जैसी घटना'
एक अन्य विवाद में कांग्रेस के विधान पार्षद बीके हरिप्रसाद ने कहा कि कर्नाटक में गोधरा जैसी स्थिति पैदा होने की आशंका है और इसके लिए राज्य सरकार को हाई अलर्ट पर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब आप भाजपा के इतिहास में वापस जाते हैं, तो गोदरा और पुलवामा जैसे मामले याद रखने चाहिए, तब बहुत अशांति और जानें गई थीं। भाजपा आदतन अपराधी है और वह कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कहा, 'अयोध्या में यह कोई धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि राजनीतिक कार्यक्रम है। मध्य प्रदेश, राजस्थान के मुख्यमंत्री कार सेवक हैं। यह मेरा व्यक्तिगत बयान है, पार्टी का नहीं।'

आपको जेल भेज दिया जाएगा...
कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि राज्य में स्थिति ऐसी है कि जय श्री राम का नारा लगाने पर किसी को जेल भी हो सकती है। उन्होंने कहा, 'अगर आप कर्नाटक में जय श्री राम का नारा लगाते हैं, तो आपको जेल भेज दिया जाएगा। 

अशोक ने श्रीकांत की गिरफ्तारी के खिलाफ हुबली में भाजपा के विरोध मार्च के दौरान कहा, 'केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है, इसलिए हम इन सबसे डरते नहीं हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed