{"_id":"628b47544ab1a40bfc5444a6","slug":"amid-gyanvapi-row-mns-claims-2-dargahs-in-pune-built-on-temple-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mosque Row: पुणे में मंदिर की जमीन पर दो दरगाहें बनाई गईं, ज्ञानवापी विवाद के बीच मनसे का बड़ा दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mosque Row: पुणे में मंदिर की जमीन पर दो दरगाहें बनाई गईं, ज्ञानवापी विवाद के बीच मनसे का बड़ा दावा
Mon, 23 May 2022 02:05 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 23 May 2022 02:05 PM IST
सार
मनसे महासचिव अजय शिंदे ने दावा किया कि खिलजी वंश के शासक अलाउद्दीन खिलजी के एक कमांडर ने पुणे में पुण्येश्वर और नारायणेश्वर मंदिरों को ध्वस्त कर दिया था और बाद में जमीन पर दरगाहों का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन
राज ठाकरे
विस्तार
ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बीच राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुण्येश्वर मंदिर की जमीन पर दो दरगाहें बनाई गई हैं। मनसे महासचिव अजय शिंदे ने रविवार को कहा कि उन्होंने पुण्येश्वर मुक्ति (मंदिर की भूमि मुक्त) अभियान शुरू किया है और लोगों से मंदिर की भूमि को बहाल करने में राज ठाकरे की नेतृत्व वाली पार्टी की लड़ाई का समर्थन करने की अपील की। ज्ञानवापी मस्जिद के हालिया सर्वेक्षण का हवाला देते हुए शिंदे ने कहा कि हिंदुत्व पर राज ठाकरे के रुख के मद्देनजर सरकार ने जागना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी की तरह हम भी पुणे के पुण्येश्वर मंदिर के लिए लड़ रहे: मनसे
मनसे महासचिव अजय शिंदे ने कहा कि ज्ञानवापी की तरह हम भी पुणे के पुण्येश्वर मंदिर के लिए लड़ रहे हैं। शिंदे ने दावा किया कि खिलजी वंश के शासक अलाउद्दीन खिलजी के एक कमांडर ने पुणे में पुण्येश्वर और नारायणेश्वर मंदिरों को ध्वस्त कर दिया था और बाद में जमीन पर दरगाहों का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन